Headlines
Loading...
लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने की आत्म हत्या पंखे से लटकता मिला शव, पार्टनरों पर लगा धोखे का आरोप...

लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने की आत्म हत्या पंखे से लटकता मिला शव, पार्टनरों पर लगा धोखे का आरोप...

राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के भतीजे शिवम् त्रिपाठी ने फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। शिवम् का शव फ्लैट के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये घटना लखनऊ के सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र में स्थित मैनहैटन टॉवर की है. शिवम् यहां टॉवर A2 के फ्लैट नंबर 407 में रहता था. परिजनों का कहना है कि शिवम् प्रॉपर्टी का किया करता था और वो पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी के काम लगे उनके पार्टनरों के साथ पैसों को लेकर परेशान था।

फ्लैट में पंखे से लटकता मिला शव

रविवार की शाम को जब काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसी तरह घर का दरवाजा तोड़ा तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए. शिवम् का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला।

परिजनों ने सहयोगियों पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बिज़नेस पार्टनरों ने उसके पैसे हड़प लिए थे, वो काफी समय से उनसे पैसे माँग रहा था लेकिन, वो ना तो उसका ठीक से जवाब दे रहे थे और नहीं उसके पैसे वापस कर रहे थे. सहयोगियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वो काफी परेशान रहने लगा था और तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

शिवम् त्रिपाठी बीजेपी विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के भतीजे हैं और यूपी के बलरामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक के मोबाइल फ़ोन को भी कब्जे में लिया गया है।