Headlines
Loading...
अब जौनपुर में अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने का मामला गरमाया, BLO बोलीं-भाजपा के अध्यक्ष (बूथ) ने फॉर्म दिए, गलत नहीं होने दूंगी...

अब जौनपुर में अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने का मामला गरमाया, BLO बोलीं-भाजपा के अध्यक्ष (बूथ) ने फॉर्म दिए, गलत नहीं होने दूंगी...

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची से सपा समर्थक अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम डिलीट करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके लिखा है कि समाजवादी पार्टी के समर्थक अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम गलत तरीके से ड्राफ्ट सूची से हटाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची से हटाने के लिए फॉर्म 7 प्रिंट करके भरने के लिए दिया जा रहा है वो सभी जीवित हैं. साल 2003 की सूची में भी मतदाता हैं. हालांकि, जौनपुर में BLO ने अखिलेश के आरोपों पर मुहर लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से BLO शशिबाला उपाध्याय ने कहा है कि BJP के बूथ अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता द्वारा लिफाफे में भरकर उन्हें 17 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम डिलीट करने के लिए फॉर्म 7 मिले हैं लेकिन उन्होंने फॉर्म वैसे रखा है उसे भरा ही नहीं और न ही वह किसी का नाम डिलीट होंगे देंगी. उन्होंने यह भी बताया है कि यह फॉर्म उन्हें किसी अधिकारी ने नहीं बल्कि बीजेपी के बूथ अध्यक्ष ने यह बताकर दिया कि यह पार्टी की तरफ से आया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और कानपुर नगर समेत कई अन्य जिलों के विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं का नाम डिलीट कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।

17 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम से प्रिंटेड फॉर्म 7

सपा ने जौनपुर की शाहगंज विधानसभा 365 के बूथ संख्या 332 कानामऊ के रहने वाले सपा के 21 समर्थक मतदाताओं विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं के नाम फॉर्म 7 भरने का आरोप लगाया है। शाहगंज विधान सभा के बूथ संख्या 332 पर जिन 17 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम से प्रिंटेड फॉर्म 7 आये थे वो सभी मतदाता जीवित और ज्यादातर घर पर मिले. जिन मतदाताओं के नाम डिलीट करने के लिए फॉर्म 7 आया था जब उनसे बात की गई तो उन्होंने भी काफी हैरानी जताई।

जिन 17 मुस्लिम मतदाताओं के फॉर्म 7 मीडिया को मिले थे। उनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका नाम क्यों डिलीट कराया जा रहा है, और किसने शिकायत की है. हालांकि, इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए वोटरों ने नाम न काटने की अपील की. लोगों ने बताया कि अगर उनका नाम इस तरह से काटकर हटा दिया जाएगा तो वो लोग मतदान से वंचित हो जाएंगे।

जौनपुर में अखिलेश यादव के आरोप मिले सही

अखिलेश यादव की तरफ से ये आरोप लगाए गए थे कि भाजपा के पदाधिकारियों की तरफ से गलत तरीके से सपा समर्थकों मुस्लिम वोटरों के नाम से प्रिंटेड फॉर्म 7 भेजा जा रहा है. इसपर शिकायतकर्ता का नाम पता और सिग्नेचर कुछ भी नहीं है. इसके साथ ही नाम डिलीट करने लिए एआरओ पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा है हालांकि, जौनपुर में मीडिया ने जब इसकी पड़ताल की तो BLO ने जो बताया हो बेहद चौंकाने वाला मिला।

‘BJP के बूथ अध्यक्ष ने उन्हें दिए थे फॉर्म’

सोमवार को मीडिया की एक्सक्लूसिव पड़ताल में SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करने में लगी BLO ने बड़ा खुलासा कर दिया। दरअसल, शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 332 कानामऊ की BLO शशिबाला उपाध्याय ने मीडिया से कहा कि फॉर्म 7 उन्हें मिले जरूर हैं. लेकिन वह किसी का नाम डिलीट नहीं होने देंगी. उन्होंने बताया कि जो फॉर्म उन्हें दिए गए थे उसे उन्होंने वैसे ही रखा है, फॉर्म भरकर जमा नहीं किया न ही वह ऐसा करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनके बूथ के 17 अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम डिलीट करने के लिए फॉर्म 7 नाम से प्रिंट होकर लिफाफे में आया था. यह लिफाफा उन्हें उनके किसी अधिकारी की तरफ से नहीं बल्कि BJP के बूथ अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता द्वारा दिया गया था. BLO के अनुसार बूथ अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने उनसे यह बताया था कि ये लिफाफा पार्टी की तरफ से आया है. लिफाफा मिलने के बाद जिन मतदाताओं के नाम डिलीट करने के लिए फॉर्म 7 दिए गए थे BLO ने सभी मतदाताओं को इसकी जानकारी देते हुए यह बता दिया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, फॉर्म7 आया जरूर है लेकिन वह किसी का नाम डिलीट नहीं होने देंगी. किसी भी मतदाता के साथ वह अन्याय नहीं करेंगी।

शाहगंज के उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर शाहगंज के उप जिला निर्वाचन अधिकारी / उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने "मीडिया टीम" से कहा कि हां, एक दो लोगों द्वारा मौखिक रूप से उनके भी संज्ञान में इस तरह की बात आई थी। लेकिन, जितने भी लोग इस काम में लगाए ग़ए हैं सबको अच्छे से प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें सख्त निर्देशित भी किया गया हैं कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी।

हमारे कर्मचारी ठीक तरीके से काम कर रहे’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि ऐसा मेरे संज्ञान में नहीं है, हमारे यहां अभी तक किसी BLO ने ये नहीं बताया है। शाहगंज विधान सभा के बूथ संख्या 332 कानामऊ में BJP के बूथ अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता द्वारा BLO शशिबाला उपाध्याय को 17 अल्पसंख्यक मतदाताओं के फॉर्म 7 लिफाफे में देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है।

अगर इस तरह की बात है तो वह BLO से बात करके पता करेंगे. उन्होंने बताया कि फॉर्म 7 भरकर कोई दे सकता है लेकिन किसी का नाम ऐसे नहीं कट जाता, उसके लिए उसकी जांच होती है, BLO और सुपरवाइजर उसका सत्यापन करते हैं। हमारे कर्मचारी ठीक तरीके से काम कर रहे हैं, बाकी राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप मेरा विषय नहीं है। मेरे किसी कर्मचारी द्वारा यदि कहीं गलत किया जा रहा हो तो मुझे तुरंत बताइएगा। सख्त कार्यवाही की जाएगी।