Headlines
Loading...
कौन है शेडली वैन शाल्कविक, जानें? जिसने एक ओवर में उड़ा दी टीम इंडिया की नींद, नौसिखिए की तरह आउट हुए भारतीय बल्लेबाज...

कौन है शेडली वैन शाल्कविक, जानें? जिसने एक ओवर में उड़ा दी टीम इंडिया की नींद, नौसिखिए की तरह आउट हुए भारतीय बल्लेबाज...

मुंबई खेल ब्यूरो। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शेडली वैन शाल्कविक ने भारत के खिलाफ छठे ओवर की दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर पहले ईशान किशन, फिर तिलक वर्मा और उसके बाद शिवम दुबे आउट को कर भारतीय खेमे की हवाइयां उड़ा दी। 

भारत के खिलाफ इस मैच में शेडली वैन शाल्कविक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोड़ से पारी को संभाले रखा, जिसके बदौलत मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अमेरिका का ये घातक तेज गेंदबाज जिसके आगे टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी नौसिखिए की तरह आउट हुए।

कौन हैं अमेरिका के शेडली वैन शाल्कविक?

अमेरिका का ये तेज गेंदबाज मूल रूप से साउथ अफ्रीका के हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका में शेडली वैन शाल्कविक को मौका नहीं मिला, जिसके कारण वह अमेरिका शिफ्ट हो गए. 37 साल के शेडली वैन शाल्कविक को साल 2024 में अमेरिका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यूएसए के लिए शेडली वैन शाल्कविक अब तक 13 वनडे और 15 टी20 मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक कुल 17 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 में उनके नाम 18 विकेट हो गए हैं. गेंदबाजी के अलावा शेडली वैन शाल्कविक टीम के लिए निचले क्रम अच्छी बल्लेबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं।

पावर प्ले में टीम इंडिया ने गंवाए 4 विकेट

अमेरिका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान भारतीय टीम की पावर प्ले में अपने चार विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था. पहले विकेट के बाद टीम इंडिया यूएसए के गेंदबाजों के आगे दवाब में आ गई और देखते ही देखते 46 रन पर चार विकेट हो गए. पिछले कुछ टी20 मैचों टीम इंडिया का पावर प्ले में अब तक का ये सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा है।