Headlines
Loading...
पटनामें मिला :: 'बेटी के बाद बेटे को भी खो दोगे': नीट छात्रा के परिवार को फिर मिली धमकी...

पटनामें मिला :: 'बेटी के बाद बेटे को भी खो दोगे': नीट छात्रा के परिवार को फिर मिली धमकी...

बिहार पटना, जहानाबाद। बिहार में कथित यौन उत्पीड़न के बाद मौत की शिकार एक नीट छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी दी गई है कि उनके बेटे का भी उनकी बेटी जैसा अंजाम होगा। धमकी भरा पत्र घर के अंदर फेंकानीट छात्रा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। 

परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर के अंदर एक कागज फेंका गया, जिस पर लिखा था, "तुम अपनी बेटी को खो चुके हो और अगर तुम नहीं माने तो अपने बेटे को भी खो दोगे।"

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र घर के अंदर फेंका गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताजा शिकायत की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।
छात्रावास में अचेत अवस्था में मिली थी छात्रा

करीब 18 वर्षीय छात्रा पटना के एक निजी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले महीने वो छात्रावास में अचेत अवस्था में मिली थी और कुछ दिनों बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। फॉरेंसिक जांच में कथित तौर पर छात्रा के कपड़ों पर वीर्य के निशान पाए गए थे, जिसके बाद यह आरोप लगे कि उसे नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न किया गया।

मौत को आत्महत्या साबित करने की कोशिश का आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मौत को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।