Headlines
Loading...
जब बच्चे के साथ सीएम योगी गाने लगे 'कर्पूरगौरं करुणावतारं' भजन, जापान में भारतीय परिवार से ऐसे की मुलाकात, जानिए...

जब बच्चे के साथ सीएम योगी गाने लगे 'कर्पूरगौरं करुणावतारं' भजन, जापान में भारतीय परिवार से ऐसे की मुलाकात, जानिए...

एजेंसी न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। सीएम योगी के यामानाशी जाने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे रास्ते में एक भारतीय परिवार से मुलाकात करते दिखे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मिले। मुख्यमंत्री ने उन लोगों के साथ बात की। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चे श्लोक पढ़ते सुनाई दिए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं। 
इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

सीएम योगी ने पूरा किया मंत्र

सीएम योगी के जापान में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात के दौरान का वीडियो सामने आया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिखते हैं। अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि सुबह ये लोग होटल में भी मुलाकात करने आए थे। रास्ते में मुलाकात के दौरान एक महिला से सीएम योगी बातचीत करते दिखे। उन्होंने अपने भारतीय जुड़ाव के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अपने नन्हें बच्चे से सीएम योगी को मिलाया।

सीएम योगी से मुलाकात के क्रम में बच्चे ने शक्तिशाली शिव मंत्र 'कर्पूरगौरं करुणावतारं' सुनाना शुरू किया। इस मंत्र को पूरा करने में बच्चा जब अटका तो सीएम योगी उसे पूरा करते दिखे। इसी तरह 'गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः' मंत्र को भी सुनाने के क्रम में सीएम योगी इसे शुरू कराते दिखे। इसके अलावा सीएम योगी बच्चों को गिफ्ट देते भी दिखे।

सीएम योगी ने बताया संस्कार

उगते सूर्य के देश में संस्कारों की परंपरा को बरकरार रखने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय मूल के परिवार को बधाई दी। सीएम ने कहा कि इस मुलाकात में संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन महसूस हुआ। सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा दिखी। सीएम योगी ने परिवारों को शुभकामनाएं दी।

यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा

सीएम योगी इसके बाद जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर में यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा किया। वहां उन्होंने एडवांस्ड पावर-टू-गैस सिस्टम को काम करते हुए देखा। ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी में किए जा रहे नए काम की तारीफ की। यामानाशी का इनोवेटिव तरीका सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को तेज करने के लिए कीमती जानकारी देता है।

सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन, सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस और इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण की जिम्मेदारी से चलने वाले भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीएम योगी ने इसके बाद यामानाशी में यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित किया।