Headlines
Loading...
वाराणसी में आज दोपहर गंगा में टकराईं दो नावें, नाव तो डूब गई लेक‍िन पांच सवार डूबने से बचाए गए, हैदराबाद और पुणे के निवासी है...

वाराणसी में आज दोपहर गंगा में टकराईं दो नावें, नाव तो डूब गई लेक‍िन पांच सवार डूबने से बचाए गए, हैदराबाद और पुणे के निवासी है...

वाराणसी, ब्यूरो। गंगा में दो नावों के बीच सोमवार की दोपहर आपस में टक्कर हो गई। सोमवार की दोपहर में हुई दुर्घटना में एक नाव गंगा में पूरी तरह से समा गई। हालांक‍ि सतर्कता की वजह से उसमें सवार पांच लोगों को क‍िसी तर‍ह बचा लिया गया। 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट से नाव पर सवार होकर हैदराबाद व पुणे के श्रद्धालु गंगा उस पार स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वह नाव में सवार होकर आगे बढ़े इतने में अस्सी घाट से आ रही तेज रफ्तार बड़ी नाव उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटी नाव पर सवार गंगा में गिर गए और नाव डूबने लगी।

हादसे को देखकर तुलसी घाट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवान और आसपास के नाविक मौके की तरफ बढ़े। गंगा में गिरे श्रद्धालुओं को निकालकर दूसरी नाव पर चढ़ाया गया। 

चर्चा है कि छोटी नाव पर सवार किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था। नाव पर मौजूद यात्रियों में दिलीप, दर्शना, देवयानी हैदराबाद निवासी, जबकि रोहित, दीपाली पुणे निवासी शामिल रहे।