Headlines
Loading...
आज मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र में एक युवती दिल्ली से सीधे प्रेमी के घर पहुंची, व प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में घंटों चली पंचायत...

आज मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र में एक युवती दिल्ली से सीधे प्रेमी के घर पहुंची, व प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में घंटों चली पंचायत...

वाराणसी, ब्यूरो। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के बुलावे पर लगभग एक पखवारा पूर्व दिल्ली पहुंच गई। आरोप है कि चार दिन साथ रखने के बाद प्रेमी बहाना बनाकर उसे वहीं छोड़कर बिना बताए अपने घर लौट आया।बुधवार को युवती दिल्ली से सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 

युवती का कहना है कि दोनों के बीच करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होता था। लगभग एक वर्ष पूर्व वाराणसी के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया था। लेकिन परिवार की सहमति न मिलने के कारण साथ नहीं रह पा रहे थे और बीच-बीच में मिलते थे।

युवती का आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी ने पिछले वर्ष बिना बताए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उसने युवती को भी साथ रखने का आश्वासन दिया था। बताया जाता है कि हाल ही में प्रेमी चेन्नई से दिल्ली पहुंचा था। उसके कहने पर युवती भी दिल्ली पहुंच गई और साथ रहने की बात कही। आरोप है कि कुछ दिन बाद प्रेमी बहाना बनाकर घर लौट आया और युवती के संपर्क करने पर जवाब देना बंद कर दिया। 

वहीं आज बुधवार सुबह युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रखने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान प्रेमी की पत्नी ने युवती को थप्पड़ मारकर घर से बाहर कर दिया। युवती घर के गेट पर बैठकर रोने लगी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां घंटों पंचायत चली। वहीं युवती के परिजनों ने भी उसे घर वापस लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह जिसके साथ गई थी, उसी के साथ रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर उचित कार्रवाई की जाएगी।