भारत की जीत से पहले मुंह छिपाकर स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, नजर तक नहीं मिला पाया ट्रॉफी 'चोर', बांग्लादेशी नौटंकी काम नहीं आई...
लखनऊ खेल ब्यूरो। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी बड़ी उम्मीदों के साथ भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को सपोर्ट करने कोलंबो पहुंचे थे, लेकिन अपनी टीम की शर्मनाक हार को सामने देख चुपके से मुंह छिपाकर मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से निकल गए।
शायद मोहसिन नकवी भारत के सामने एशिया कप के बाद फिर से पाकिस्तानी टीम को शर्मसार होते नहीं देख पाते. ये वही मोहसिन नकवी हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के बहाने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर खूब बवाल किया था. हालांकि, भारतीय टीम ने मैदान पर पाकिस्तान को 61 रन से पटक-कर नकवी के हर ड्रामेबाजी का हिसाब बराबर कर दिया।
बता दें कि आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पातिस्तान मैच के खत्म होने से पहले ही नकवी काले रंग की कार में भारी सुरक्षा के बीच स्टेडियम से निकल गए. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नकवी मोहम्मद नवाज के 12वें ओवर में आउट होने के बाद ही चले गए थे. नवाज का विकेट पाकिस्तान की हार की ओर इशारा कर रहा था और मैच लगभग तय हो गया था. उस वक्त पाकिस्तान 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 77 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए।
सोशल मीडिया पर उड़ रहा नकवी का मजाक
मैच खत्म होने से पहले स्टेडियम से निकले कारण सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी की खिल्ली उड़ रही है. कुछ फैंस ने नकवी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि, वह अपनी टीम की हार देखने से पहले भाग गए. बता दें कि भारतीय फैंस के साथ नकवी की कभी अच्छी बनती नहीं रही है, जब से उन्होंने पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद संभाला है. मोहसिन नकवी सोशल मीडिया पर भारत विरोधी विचारों के लिए मशहूर हैं।
बता दें कि पिछले साल एशिया कप में भी नकवी को लेकर खूब विवाद हुआ था. दरअसल, एशिया कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने कहा था कि वे एशिया कप ट्रॉफी उनके हाथ से नहीं लेना चाहते, जिस के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से चले गए और अभी तक उसे वापस नहीं किया है. हाल ही में आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच पाकिस्तान सरकार के भारत मैच का बहिष्कार करने के आदेश पर बातचीत में नकवी पीसीबी की तरफ से शामिल थे।