आज यूपी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पेशी पर आए सेना के जवान की हुई हत्या, हमलावरों ने दौड़ाकर मारी गोलियां...
यूपी के हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सेना का जवान एक मुकदमे के सिलसिले में कार से पेशी पर आया था। लौटते समय घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक कार सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। जैसे ही गाड़ी रोकी गई, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भागते समय कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे।
भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ पर हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी ढाबे के सामने का है।
कार को ओवरटेक कर की फायरिंग
सादाबाद के गांव समदपुर निवासी रिटायर्ड सैनिक देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुत्र अखिलेश (28 वर्ष) आगरा कैंट में सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे। अखिलेश के पिता भी फौज में सेवा दे चुके हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं, जो स्वयं भी सेना में जवान हैं।
अखिलेश गुरुवार को आगरा से हाथरस न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख के सिलसिले में पेशी पर आया था। दोपहर में लौटते समय जब वह घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा, तभी एक कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही अखिलेश ने कार रोकी, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया।
जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे। भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे।
पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है और मृतक सैनिक के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मृतक के बुआ के बेटे नितिन चौधरी ने बताया कि अखिलेश की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। गांव समदपुर के ही कुछ लोगों से विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। नितिन चौधरी के अनुसार, अखिलेश गुरुवार को कोर्ट में तारीख के लिए आ रहा था, इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गाड़ी रोककर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें अखिलेश को कई गोलियां लगीं। गोली चेहरे और सिर पर भी लगी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं।
दिनदहाड़े हत्या से दहला इलाका
मृतक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरा इलाका दहल गया और वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नेशनल हाईवे-502 पर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।