Headlines
Loading...
आज देवर की शादी से नाखुश भाभी ने फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस ने बताई दोनों के संबंधों की मीडिया को पूरी कहानी...

आज देवर की शादी से नाखुश भाभी ने फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस ने बताई दोनों के संबंधों की मीडिया को पूरी कहानी...

यूपी राज्य ब्यूरो। इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को देवर की शादी के ठीक दो दिन पहले सगी भाभी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है महिला अपने देवर को चाहती थी और उसकी शादी किसी ओर से होने को लेकर वह नाखुश थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। 

बताते चलें औरैया जनपद की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पुष्पा देवी की शादी करीब 15 वर्ष पहले 2011 में ऊसराहार क्षेत्र के रहने वाले शेर सिंह के साथ हुई थी। मृतका का पति मेहनत मजदूरी करता था। उसका एक छोटा भाई भी हैं। जिसकी शादी 10 फरवरी 2026 को होनी थी।

सामान लेने गया था पति

परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। रविवार को महिला का पति भाई की शादी का सामान लेने भरथना बाजार गया था, इसी बीच उसकी पत्नी ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अंदर से बंद कमरे का गेट तोड़कर पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकी पुष्पा देवी (35) का शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थानाध्यक्ष बलराज भार्टी ने बताया कि मृतका अपने देवर को पसंद करती थी, जिसकी जानकारी पिछले वर्ष उसके पति को हुई थी। उनके बीच विवाद हुआ था और उसके बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को घर से निकालकर बाहर काम करने के लिए भेज दिया था।

10 फरवरी को शादी होने के चलते छोटा भाई घर आया हुआ था। शनिवार को भाई से बात न करने को लेकर उसे रोका भी था। इसी बात को नाराज होकर रविवार सुबह महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की बात कही है।