'इनफ-इनफ-इनफ', फिर कैमरामैन पर भड़कीं जया बच्चन, छिपते-छिपाते करण जौहर ने दिया पैपराजी का साथ...
मुंबई, न्यूज। जया बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। खासतौर पर उनके गुस्से वाली वीडियो तो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है। अब मुंबई में हुए एक इवेंट में दिग्गज अदाकारा जया बच्चन फिर पैप्स पर बिरसती नजर आ रही हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी इस वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों जया बच्चन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करण जौहर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों वीडियो में बड़ी ही खुशी से मिलते नजर आ रहे हैं. दोनों हॉनर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे थे, जहां बाहर पैपराजी ने उन्हें साथ में कैद कर लिया। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
वायरल हो रहा जया बच्चन का वीडियो
जया बच्चन के इस वीडियो में जैसे ही पैप्स उन्हें कैमरा में पोज देने के लिए बुलाते हैं और उन्हें बोलते हैं, जया जी, जया जी, ये सुनते ही जया गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं कि इनफ, इनफ, इनफ ये सुनते ही पैप्स चुप हो जाती है. इस वीडियो में जया बच्चन करण जौहर से बातें करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
करण ने जमकर की जया बच्चन की तारीफ
करण ने मजाकियां अंदाज में जया से कहा कि Gen-Z से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपसे ऑब्सेस्ड है. ये सुनकर जया हंस पड़ती है. इसके बाद करण उन्हें गले लगाया और जया ने भी प्यार से उन्हें गले लगाया. वहां से जाते-जाते करण ने फोटोग्राफर्स की तरफ मुड़कर हंसते हुए कहा, 'मेरे वजह से आप लोगों को भी फोटो मिल गई है. इस तरह उन्होंने पैपराजी का मिलकर साथ दिया. इसके बाद वह फिर से जया से बात करने लगे. जया और करण का ये वीडोय अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इसी इवेंट का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स से कहती नजर आ रही हैं कि थोड़ा दूर रहे, वहीं से ही फोटो क्लीक कीजिए। वैसे ये पहली बार नहीं है कि जया की गुस्से वाली वीडियो वायरल हो रही है, इससे पहले भी वह कई बार अपने गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।