वकील साहब ने जिसे साला समझ घर में रखा, वो निकला पत्नी का प्रेमी, मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी, लुटेरी दुल्हन गहने लेकर प्रेमी साथ फरार...
मप्र, इंदौर। शादी, साजिश और हत्या की कोशिश से जुड़ा एक मामला इंदौर शहर में सामने आया है। खुड़ैल क्षेत्र के एक वकील ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि महिला ने पहले खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की फिर अपने प्रेमी को भाई बनाकर घर में प्रवेश दिलाया और बाद में घूमने के बहाने शिलांग ले जाकर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की।मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात
पीड़ित वकील के अनुसार उनकी मुलाकात नीलिमा सेंगर से एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताया था। बातचीत आगे बढ़ी और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा। इसी दौरान नीलिमा ने शुभम सेंगर नाम के युवक को अपना सगा भाई बताकर घर में आना-जाना शुरू कराया। उस समय वकील को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।
शादी के बाद शिलांग जाने का बनाया कार्यक्रम
मामले में एक आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि पत्नी ने शिलांग घूमने का कार्यक्रम भी बनाया था। वहां यात्रा के दौरान उसने कथित तौर पर खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज चक्कर आने लगे और हालत खराब हो गई। किसी तरह वे बच गए और बाद में इंदौर लौट आए। हालांकि मीडिया इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।
तलाक के दस्तावेज निकलवाए तो खुला भेद
इंदौर लौटने के बाद वकील को पत्नी पर शक हुआ। उन्होंने नीलिमा के पहले विवाह से जुड़े तलाक के दस्तावेज निकलवाए। दस्तावेजों में सामने आया कि शुभम जिसे भाई बताया गया था दरअसल उसका प्रेमी है। यह जानकारी सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ ही दिनों बाद नीलिमा घर से करीब 25 तोला सोना नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने पत्नी पर दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर खुड़ैल पुलिस ने नीलिमा सेंगर निवासी जालौन (उत्तर प्रदेश) और शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता निवासी खातीवाला टैंक इंदौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 303(2) और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सोनम रघुवंशी जैसा खतरनाक मामला
1: इंदौर के वकील ने नीलिमा सेंगर से शादी की थी, जिसने खुद को तलाकशुदा बताया था, लेकिन उसकी असलियत सोनम रघुवंशी जैसी खतरनाक निकली।
2: शादी के बाद नीलिमा ने अपने प्रेमी शुभम को 'भाई' के रूप में पेश किया और उसे पति के ही घर में रहने का ठिकाना दिला दिया।
3: साजिश के तहत पति को शिलांग की पहाड़ियों पर घुमाने ले गई, जहां खाने में जहर देकर उसे जान से मारने की नाकाम कोशिश की गई।
4: इंदौर लौटते ही जब वकील ने पड़ताल की, तो नीलिमा के पुराने फर्जीवाड़े और प्रेमी के साथ उसके असली रिश्तों का भंडाफोड़ हुआ।
5: पकड़े जाने के डर से नीलिमा घर से 25 तोला सोना और कीमती सामान समेटकर फरार हो गई, जिसके बाद अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।