Headlines
Loading...
आज पूर्वराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हरिद्वार...

आज पूर्वराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हरिद्वार...

हरिद्वार, 3 फ़रवरी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस अवसर पर रामनाथ कोविंद ने कहा कि वे हरिद्वार को अध्यात्म का द्वार मानते हैं। वे समय-समय पर साधु-संतों से मिलने के लिए हरिद्वार आते रहते हैं और हर बार यहां आने पर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव होता है।

स्वामी अवधेशानंद गिरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के सांस्कृतिक वैभव और सनातन परंपराओं पर विशेष चर्चा होगी।

कार्यक्रम का आयोजन कनखल स्थित हरिहर आश्रम में किया जा रहा है। बुधवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। 

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई बड़ी राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां भी शामिल होंगी।