CM योगी को सीधी ललकार !! UGC बिल पर सत्ता से भिड़ने वाले 'बागी'PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने किया नई पार्टी का ऐलान...
यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट तथा निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। गोधूलिपुरम स्थित श्रीहरिदास धाम में ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद उन्होंने 'सनातन' या 'सवर्ण समाज' के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना था कि सवर्ण समाज खुद को हाशिए पर महसूस कर रहा है और वर्तमान राजनीति में वोट बैंक का प्रभाव बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य दल अपने समर्थकों के मुद्दों के आधार पर राजनीति कर सत्ता में भागीदारी कर रहे हैं, उसी तरह एक अलग राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी गठन की घोषणा वृंदावन से की गई है और शीघ्र ही चुनाव आयोग में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था सेवायतों और ब्रजवासियों की परंपराओं के अनुरूप होनी चाहिए।
कार्यक्रम में ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी और ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने यूजीसी तथा एससी-एसटी एक्ट का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री ने इन मुद्दों को उठाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया।
डा. मनोज मोहन शास्त्री और स्वामी अतुल कृष्ण दास ने भी यूजीसी कानून का विरोध व्यक्त किया। नीलम गोस्वामी और प्रमोद गौतम ने कहा कि यदि यह कानून विश्वविद्यालयों में लागू होता है तो इसका असर विद्यार्थियों पर पड़ेगा।
पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम और गरीब एकता दल के अध्यक्ष विवेक महाजन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि इन कानूनों को लेकर समाज में चिंता का माहौल है।
कार्यक्रम में सुरेश चंद्र शर्मा, रामनारायण बृजवासी, गोविंद नारायण शर्मा, उद्धव शर्मा, श्याम सरदार, अनमोल दीक्षित, राघव भारद्वाज, राम मूर्ति तिवारी, नरेंद्र पाठक, नीरज गौड़, तपेश पाठक, लाला व्यास, अजय बिहारी शर्मा, ममता गोस्वामी, डा. जमुना शर्मा, राखी गोस्वामी, प्रीति गोस्वामी, राधा मिश्रा, विवेक गौतम, सुनीता, प्रियव्रत शर्मा और पवन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।