ENG vs PAK: इंग्लैंड से करारी हार के बाद क्या खत्म हो गया पाकिस्तान का खेल? सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम?...
Pakistan Semi Final Scenario: टी20 विश्व कप के सुपर-8 में करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मंगलवार, 24 फरवरी को इंग्लैंड ने पल्लेकेले में पाकिस्तान दो विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस हार के चलते पड़ोसी देश की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के 45 गेंद पर 63 रन की बदौलत पाक टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में हैरी ब्रूक के तूफानी शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार T20 विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं, दूसरी तरफ हार के चलते पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचे की कोशिश को झटका लगा है। हालांकि, अभी भी उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन कुदरत के निजाम को अपना चमत्कार दिखाना होगा।
पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे जा सकता है?
पाकिस्तान का सुपर-8 में अभी एक मुकाबला बचा हुआ है। वह अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान को हर हाल में जीत तो दर्ज करनी होगी। साथ ही बड़ी बड़े अंतर से श्रीलंका को हराना होगा। ताकि उसका नेट रनरेट मजबूत हो सके।
'कुदरत के निजाम' को करना हो चमत्कार
वहीं, उसे दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए। अगर न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ हार जाता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड एक मैच में जीत और एक हार जाता है तो मामला नेट रनरेट पर आकर अट जाएगा। उस वक्त जिसका नेट रनरेट ज्यादा होगा वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।
नेट रनरेट पर फंसेगा पेच
ग्रुप-2 में अगर श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अंक सामन रहे तो मामला नेट रनरेट पर आकर फंसेगा। मौजूदा हालत को देखते हुए श्रीलंका का नेट रनरेट खराब है। वह बाकी के बचे हुए मैचों में इसे सुधारने की कोशिश करेगा। न्यूजीलैंड एक अंक और 0.000 नेट रनरेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान एक अंक और -0.461 के नेट रनरेट के चलते तीसरे स्थान पर है।