IND U19 vs AFG U19: अब सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, ऐसी हो सकती है अहम मैच में भारत की प्लेइंग-11...
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है और अब भारत सेमीफाइन में खेलता हुआ दिखाई देगा। भारत की जूनियर टीम ने अपने सुपर-6 के आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी है।
टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सुपर-6 चरण के ग्रुप-2 से भारत के अलावा इंग्लैंड की टीम ने क्वालीफाई किया है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलना है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना बहुत ही कम दिखाई देती है।
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मैच 4 फरवरी को होगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजे से होगी। तो वहीं मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 12:30 बजे होगा।
भारत की बैटिंग
भारत के बल्लेबाजी क्रम की बात करें, तो पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और ऐरन जॉर्ज करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा नंबर-3 पर कप्तान आयुष म्हात्रे बैटिंग के लिए उतरेंगे। टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में विहान मल्होत्रा, विकेटकीपर बैटर अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे, जो टीम इंडिया के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को दर्शाता है।
भारत की गेंदबाजी
भारत की गेंदबाजी की बात करें तो यहां पर फास्ट बॉलिंग में ऑलराउंडर आरएस. अंबरीश, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन का नाम शामिल है। इसके अलावा स्पिन विभाग में खिलन पटेल और कनिष्क चौहान अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे। कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी के रूप में भारत के पास स्पिन गेंदबाजों का अन्य विकल्प भी है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
ऐरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
भारत का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस. अंबरीश, वेदांत त्रिवेदी, वैभव सूर्यवंशी, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान का स्क्वॉड
महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, सलाम खान, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, फहीम कासेमी, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।
रिजर्व: अकील खान, इज्जत नूर।