Headlines
Loading...
IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की ज्यादा देर तक नहीं टिकी बादशाहत, बेन मायेस ने छीना नंबर 1 का ताज...

IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की ज्यादा देर तक नहीं टिकी बादशाहत, बेन मायेस ने छीना नंबर 1 का ताज...

खेल ब्यूरो, वाराणसी। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। सूर्यवंशी ने मैच में 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली और वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने के ताज अपने नाम किया था। हालांकि, उनकी ये बादशाहत अधिक देर तक नहीं टिकी और इंग्लैंड के बेन मायेस ने उनसे ये ताज छीन लिया।

सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जवाब किसी भी इंग्लिश गेंदबाज के पास नहीं था और उन्होंने 175 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल डाली। इसी के साथ सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड हासिल कर लिया था। हालांकि, इंग्लैंड के बेन मायेस ने 45 रन बनाकर सूर्यवंशी से इस ताज को छीन लिया और सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी बने थे नंबर-1

वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों की कुटाई करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 439 रन बना लिए थे। वैभव अपनी इस पारी की वजह से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए थे। हालांकि, वैभव अधिक समय तक पहले स्थान पर नहीं रह सके और बेन मायेस ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

बेन मायेस ने छीना ताज

वैभव का सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अधिक देर तक नहीं टिक सका। इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए बेन मायेस ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 बाउंड्री, जबकि दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ मायेस ने 444 रन बना लिए और इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत ने बनाए 411 रन

भारत ने फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वैभव के 175 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबले में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। सूर्यवंशी के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रनों की अहम पारी खेली। तो वहीं अभिज्ञान कुंडू ने 40 रनों की पारी खेली। अंत में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए, जिससे भारत ने 400 रनों के आंकड़े को पार किया।