IND vs NED: 5 कैच छोड़ने के बाद भी जीती टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे बने हीरो, अभिषेक का फिर (0) फ्लॉप शो...
T20 World Cup 2026: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज पर खेले अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं। भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया। इस मुकाबले का फैसला मैच के आखिरी ओवर में हुआ, जहां नीदरलैंड्स को 28 रन बनाने रह गए थे। और 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए वह मुकाबला 17 रनों से हार गया।
वरुण चक्रवर्ती हालांकि इस पारी में तीन विकेट ले चुके हैं। बुमराह, पंड्या को एक-एक और शिवम दुबे को दो विकेट मिला है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए।
शिवम दुबे ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, उनकी पारी में छह छक्के शामिल रहे।
नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए।
कुलदीप यादव की जगह पर अर्शदीप सिंह की वापसी हुई, जबकि अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला।
फिर नहीं चला अभिषेक शर्मा का बल्ला
लेकिन एक बार फिर भारत की शुरुआत खराब रही.भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही दूसरी गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए. उनका विकेट आर्यन दत्त ने लिया।
इस वर्ल्ड कप में यह अभिषेक शर्मा का तीसरा मैच था. तीनों ही मैचों में वो जीरो पर आउट हुए हैं. इसके बाद तिलक वर्मा के साथ मिलकर ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की पार्टनरशिप की।
लेकिन पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आर्यन दत्त ने उन्हें बोल्ड कर दिया. ईशान किशन ने 7 गेंद में 18 रन बनाए. दो विकेट जल्दी गिरने की वजह से पावरप्ले में भारत ने 51 रन ही बनाए।
पावरप्ले के बाद भी सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के सामने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी. तेजी से रन बनाने के संघर्ष में तिलक वर्मा ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने 27 गेंद में 31 रन बनाए।
आर्यन दत्त ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने चार ओवर में महज 19 रन खर्च कर दो विकेट लिए।
शिवम दुबे की तूफानी पारी
13वें ओवर में हालांकि शिवम दुबे ने गियर बदले. भारत ने इस ओवर में 19 रन स्कोर किए और इसी ओवर में ही टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार भी हुआ।
लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 28 गेंद में 34 रन बनाए।
हालांकि शिवम दुबे एक छोर पर मजबूती से डटे रहे और उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा. पांच छक्कों की मदद से शिवम दुबे ने महज 25 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
हार्दिक पंड्या ने भी शिवम दुबे का अच्छा साथ दिया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की पार्टनरशिप हुई।
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे आउट हुए. उन्होंने 31 गेंद में 66 रन बनाए और उनकी पारी में छह छक्के शामिल रहे।
वहीं हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद में 30 रन की पारी खेली. भारत ने पारी के आखिरी ओवर में दो विकेट गंवाए।
टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर बनी हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने पहले तीनों मैच जीतकर सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली थी।