Headlines
Loading...
IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्डकप में सबसे बड़ी हार (61) रन से हराया और जीत का स्कोर 8/1किया...

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्डकप में सबसे बड़ी हार (61) रन से हराया और जीत का स्कोर 8/1किया...

IND vs PAK Live: आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच खेला जा रहा है, कोलंबो के आरप्रेमदासा स्टेडियम में मैच शाम 7.00 बजे से खेला गया। टॉस शाम 6.30 बजे हुआ। पाक ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। 

वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय सुपर स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट कर सनसनी फैला दी। लेकिन ईशान किशन- आज कुछ और सोचकर आए थे, वहीं मानो जैसे छक्कों चौकों की बरसात कर पाकिस्तान के गेंदबाजों को बौना साबित कर एडवांटेज लेने नहीं दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन- ने पारी में ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। उनके बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाए।

176 रन का पीछा और वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हराने का सपना लेकर पाकिस्तान की टीम (बड़ी नाटक कर) बल्लेबाजी करने उतरी। और पहले ही ओवर से ताश के पत्तों की तरह बिखरते हुए विकेटो के गिरने का सिलसिला जो चालू हुआ वो अंत तक भी नहीं पहुंच पाया। और पूरी टीम 114 रन बनाकर मुंह लौटाए कालिख पोतवाकर ऑल आउट हो लौट आई। और वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे बड़ी जीत 61 रनों से दर्ज की।

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

आज के रोमांचक मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम का 8/1से रिकॉर्ड स्कोर बनाया।