IND vs PAK: 'ये हार मंजूर नहीं है', भारत से पीटने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा..पाक टीम की हार बर्दाश्त नहीं...
IND vs PAK, Mohsin Naqvi's first reaction : पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से हार के बाद पहला रिएक्शन दिया है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच के होने के पीछे श्रीलंका के राष्ट्रपति का हाथ था। उन्होंने पाकिस्तान के पीएम को कॉल किया जिसके बाद यह मैच संभव हो पाया।
मोहसिन नकवी ने श्रीलंका को इस मैच के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि, "भारत-पाक मैच हो पाया इसके पीछे श्रीलंका के राष्ट्रपति का हाथ था. उन्होंने इस मैच को कराने के लिए काफी कोशिश की थी. उनके कारण ही यह मैच शेड्यूल के अनुसार संभव हो पाया और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के फैन्स इस मैच का लुत्फ उठा सके।"
उन्होंने अपने बयान में आगे ये भी कहा कि, "भारत के साथ मैच खेलने को लेकर काफी विवाद था लेकिन आपके पाकिस्तानी पीएम को कॉल किया. जब आपने वहां कॉल किया तभी यह स्पष्ट हो गया कि भारत-पाकिस्तान का मैच शेड्यूल के मुताबिक खेला जाएगा. इसके लिए हम श्रीलंका के राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हैं, उनके पहल के कारण ही करोड़ों फैन्स इस का लुत्फ उठा सकें"।
टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी
दूसरी ओर न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र के हवाले से यह खबर सामने आई है "नकवी ने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा को भारत से 61 रन से मिली हार में टीम की परफॉर्मेंस पर अपनी नाराज़गी जताई है।"
सूत्र ने कहा, "चेयरमैन प्रेमदासा स्टेडियम में मैच जल्दी छोड़कर चले गए क्योंकि यह साफ़ हो गया था कि पाकिस्तान को भारत से एक और हार का सामना करना पड़ेगा." उन्होंने कहा कि नकवी ने एक सीनियर PCB अधिकारी के ज़रिए मैनेजर को यह भी बताया कि ज़रूरी मैचों में इस तरह का प्रदर्शन न तो समझ में आता है और न ही मंज़ूर है।"