IND vs PAK U19भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 का लक्ष्य, वैभव के आउट होते लगी विकेटों की झड़ी, पाक ने 15 ओवर में 80 रन/1 विकेट..
2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरी और 49.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इस तरह करो या मरो के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 253 रनों का लक्ष्य दिया है। यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है। दरअसल, इस मैच से 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा।
अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुके हैं।
अपडेट जारी है...