Headlines
Loading...
IND vs SA, T20 World Cup 2026 Warm -up Match Live Score: आज भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया...

IND vs SA, T20 World Cup 2026 Warm -up Match Live Score: आज भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया...

एजेंसी खेल डेस्क, मुंबई। IND vs SA, T20 World Cup 2026 Warm- Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अभ्यास मैच नवी मुंबई में आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपने संयोजन को इस मुकाबले में अजमाना चाहेगी। भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का ये आखिरी मौका है।

भारतीय टीम ने आज अपनी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 240 रन बनाए। जिसके जबाव में साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना पाई। और ये मैच 30 रनों से भारतीय टीम ने जीत लिया।

भारत को अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में भारत अपने सभी सवालों के जवाब इसी मुकाबले में ढूंढ़ना चाहेगा। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था और इसी वजह से वे इस बार विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाली है।