IND vs ZIM:आज अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया से टला बड़ा संकट, भयंकर हादसे से बाल-बाल बचे शिवम दुबे; देखें VIDEO...
IND vs ZIM, Shivam Dube:टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया पर चोट का साया था। तिलक वर्मा, वॉसिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल के बाद अभिषेक शर्मा को दूसरे मैच से पेट में इंफेक्शन के कारण टीम से ड्रॉप होना पड़ता है। ऐसा लग रहा है टीम इंडिया को किसी को नजर लग गई है जो हर मुकाबले से पहले कोई न कोई खिलाड़ी चोटिल हो रहा है। ठीक ऐसा ही नजारा जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले शिवम दुबे के साथ दिखा।
Shivam Dube को उंगली में लगी चोट
चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवम दुबे बाउंड्री के करीब कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी बीच दुबे के हाथ से एक कैच छूट गया और उनकी उंगली में चोट आई। शिवम काफी दर्द में नजर आए और अपना हाथ झटकने लगे।
देखें वीडियो ::
कितनी गंभीर है Shivam Dube की चोट?
ऑलराउंडर की ये चोट उतनी गंभीर नहीं थी और उन्होंने कैच प्रैक्टिस जारी रखी। इन फॉर्म दुबे के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
टीम इंडिया के लिए बेहद अहम दोनों मुकाबले
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए हर एक मैच करो या मरो वाला होने वाला है। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, ताकि मैच में वो दमदार प्रदर्शन कर सकें। चेन्नई में प्रैक्टिस सत्र के दौरान रिंकू सिंह मौजूद नहीं थे। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वो घर लौट गए।
खबर सामने आ रही है कि शायद रिंकू अगला मैच नहीं खेलेंगे। संजू सैमसन अभी प्लेइंग 11 से बाहर हैं। इसके बावजूद उन्होंने एक घंटे तक अभ्यास किया और बड़े-बड़े शॉट लगाए। इससे संकेत मिल रहे हैं कि रिंकू की जगह सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाले मैच में जगह मिल सकती है।