दिमाग की नसें फट गई थीं, कोमा., अचनाक कहां गायब हो गई मुन्नाभाई MBBS की 'देख ले' गाने की मिस्ट्री गर्ल?.. जानें इनके बारे में...
फिल्म और मनोरंजन न्यूज।मुन्नाभाई MBBS के गाने 'देख ले' से रातों-रात फेमस हुईं मुमैत खान ने 13 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। मुमैत ने 18 की उम्र मुमैत 'देख ले' गाने में नजर आईं और रातोंरात फेमस हो गईं। उसके बाद मुमैत को कई हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के चार्टबस्टर आइटम नंबर, बोल्ड रोल्स ऑफर हुए और वो एक सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाने लगीं। इस सफल करियर में एक ऐसा मोड़ आया कि मुमैत स्पॉटलाइट से अचानक गायब हो गईं।
इन फिल्मों में भी नजर आईं मुमैत खान
'देख ले' गाने के बाद मुमैत ने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर' जैसी हिंदी फिल्मों और तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'छत्रपति' और 'पोकिरी' में काम किया। हालांकि, फिर एक दुर्घटना हुई जिसके बाद मुमैत कोमा में चली गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें काम न करने की सलाह दी और फिर सात साल तक मुमैत ने कोई काम नहीं किया।
15 दिनों तक कोमा में रही थीं मुमैत
iDream Media से बातचीत में मुमैत ने बताया कि घर पर एक गंभीर दुर्घटना हुई, जिसमें उनके दिमाग की नसों को चोट पहुंची। वो 15 दिनों तक कोमा में रहीं, उन्हें दौरे पड़ने लगे और डॉक्टरों ने जो सलाह दी, वह उनके करियर के लिए मौत के फरमान जैसी थी। उन्हें कहा गया था कि कम से कम सात साल तक कोई काम नहीं, कोई एक्सरसाइज नहीं, कोई शारीरिक मेहनत नहीं।
फट गई थीं दिमाग की नसें
मुमैत ने साफ किया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी नहीं थी, उनका एक्सिडेंट हुआ था। उन्होंने बताया, "मेरे दिमाग की पांच नसें फट गई थीं। डॉक्टरों ने कहा कि कम से कम सात साल तक काम न करूं। यहां तक कि कुछ उठाना भी नामुमकिन था। मेरी दौरों की दवाइयां चल रही थीं, जिससे बहुत वजन बढ़ गया। खुदा ने मुझे मुमैत खान बनाया था और खुद ही उसने पूरी तरह रोक लगा दी। मैंने इसे अपना लिया है।"
मां ने दिया मुमैत का साथ
मुमैत ने बताया कि जब उन्हें वो सात साल का ब्रेक लेना पड़ा तो उन्होंने खूब सोचा। उन्होंने कहा, "उस ब्रेक के दौरान मेरी मां ने मुझे आर्थिक रूप से सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे खुश रखा और मेरी लाइफस्टाइल बरकरार रखी। आज भी किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले मैं उन्हें फोन करती हूं और उनकी इजाजत लेती हूं। वे सब कुछ जानती हैं। मैं बिना सोचे-समझे पैसे नहीं खर्च कर सकती।"
कैसे आया अकैडमी खोलने का विचार?
मुमैत खान के पास जब काम नहीं था तो उन्हें ख्याल आया कि एक्टिंग उनकी एकमात्र पहचान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "उन सात सालों में मेरे पास सोचने का बहुत समय था। मुझे पता चला कि मुझे सच में मेकअप और हेयर बहुत पसंद है। हर फिल्म, हर गाने में मैंने कभी एक ही लुक दोहराया नहीं। हर बार कुछ नया होता था। यही विचार बाद में हैदराबाद में उनके मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 'WeLyke Academy' में बदल गया।"
हैदराबाद में है मुमैत की अकैडमी
मुमैत ने बताया कि अकैडमी की शुरुआत आसान नहीं थी। मुमैत ने बताया कि उन्हें दो बार धोखा मिला। उन्होंने कहा कि आज उनकी अकैडमी पूरी तरह चल रही है। अकेडमी में 1 हफ्ते से 8 हफ्ते तक के कोर्स हैं, जिनकी फीस 20,000 से 50,000 रुपये के बीच है। यह सभी के लिए खुला है और मुमैत ने छात्रों को आसान एजुकेशन लोन दिलाने के लिए एक बैंक के साथ टाई-अप भी किया है।