Headlines
Loading...
PAK SemiFinal Scenarioआखिरी मुकाबला जीतकर भी बाहर हो सकता है पाक टीम श्रीलंका की हार ने बिगाड़ा समीकरण...

PAK SemiFinal Scenarioआखिरी मुकाबला जीतकर भी बाहर हो सकता है पाक टीम श्रीलंका की हार ने बिगाड़ा समीकरण...

PAK Semi Final Scenario: न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को न केवल हराया बल्कि अपने नेट रन रेट को भी बेहतर बना लिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य था, लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। नतीजा रचिन रवींद्र के फोर-फर और मैट हेनरी के दो विकेट के दम पर श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना पाई। 

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 61 रन से जीतकर अपने नेट रन रेट को भी बेहतर कर लिया। श्रीलंका की ओर से 31 रन की पारी कामिंदु मेंडिस ने जबकि दुनिथ वेलालगे ने 29 रन की पारी खेली। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मिचेल सैंटनर और कोले मैकांची की दमदारा बल्लेबाजी के दम पर 84 रन पर 6 विकेट खोने के बावजूद अपनी टीम को 168 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

कैसा है प्वाइंट्स टेबल में ग्रुप-2 का हाल

न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी। ग्रुप 2 की बात करें तो अब न्यूजीलैंड की टीम 2 मैच में एक जीत और 3 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर पहुंच गई है। 61 रन की जीत ने न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 पहुंचा दिया है, जिसका मतलब है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो वह आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड हार जाती है फिर भी उसके पास नेट रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा।

पाकिस्तान कैसे कर सकता है क्वालीफाई

ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका से खेलना है। पाकिस्तान को इस मुकाबले में न केवल जीत दर्ज करनी होगी बल्कि नेट रन रेट को बेहतर भी करना होगा। इसके अलावा उसे इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि न्यूजीलैंड अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला 28 फरवरी के पल्लेकेले में खेला जाएगा जबकि न्यूजीलैंड 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुछ शर्तों के साथ इंग्लैंड की जीत चाहिए। अगर इंग्लैंड की टीम 15 रन से जीतती है तो पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला 55 रन से जीतना होगा। अगर इंग्लैंड की टीम एक रन से जीतती है तो पाकिस्तान को 69 रन से मैच जीतना होगा, तभी वह न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पीछे छोड़ पाएगा।