Headlines
Loading...
SA vs WI: आज जो जीता वही सिकंदर. साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज, किसकी जीत टीम इंडिया के लिए 'वरदान'...

SA vs WI: आज जो जीता वही सिकंदर. साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज, किसकी जीत टीम इंडिया के लिए 'वरदान'...

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो घड़ी आ चुकी है जब टीम इंडिया की सेमीफाइनल के लिए तस्वीर साफ हो जाएगी. दोपहर को सभी की नजरें वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की महाजंग पर होंगी. दोनों टीमों ने बड़ी जीत के साथ सुपर-8 का आगाज किया था.जिम्बाब्वे पर जीत से पहले टीम इंडिया की सेमीफाइनल के लिए गुत्थी दोपहर के मुकाबले से सुलझ जाएगी. आईए हम आपको समझाते हैं कि इन दोनों टीमों में किस टीम की जीत सूर्यकुमार यादव की टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

भारत की एक हार ने खेल किया खराब

टीम इंडिया ने सुपर-8 का आगाज हार के साथ किया. साउथ अफ्रीका ने 76 रन से टीम इंडिया को रौंदा और भारत का रन रेट -3.800 तक पहुंच गया. ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल की गुत्थी सुलझाने के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं. अब विंडीज का रन रेट नीचे गिरना ही सूर्या एंड कंपनी का कल्याण कर सकता है।

विंडीज की हार की दुआ

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी शाम 7 बजे होना है. उससे पहले दोपहर 3 बजे टीम इंडिया साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ करेगी. अगर साउथ अफ्रीका की टीम जीत जाती है तो विंडीज का रन रेट गिरेगा. फिर भारतीय टीम अपने आखिरी मुकाबले में विंडीज को मात देती है तो सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है. हालांकि, कैरेबियाई टीम जिस फॉर्म में है साउथ अफ्रीका को भी इस टीम को मात देने के लिए पापड़ बेलने पडे़ंगे।

ऐसे भारत का रन रेट होगा पॉजीटिव

टीम इंडिया को रन रेट पर ध्यान देना है. भारतीय टीम को आज रन रेट पॉजीटिव करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 77 रनों से जीत हासिल करनी होगी. लेकिन अगर भारत लक्ष्य का पीछा करेगा तो मामला और भी पेचीदा हो जाएगा. उदाहरण के तौर पर अगर भारत 101 रनों का पीछा करता है तो टारगेट को 7.1 ओवर में पूरा करना होगा. अगर 161 रन का लक्ष्य है, तो उसे 11.3 ओवर में हासिल करना होगा. अगर लक्ष्य 181 रन है, तो उसे 12.5 ओवर में पूरा करना होगा।