Headlines
Loading...
SL vs PAK: पाकिस्तान ने बनाया 212 रन का स्कोर, सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, 20 ओवर में श्रीलंका 207रन/6विकेट...

SL vs PAK: पाकिस्तान ने बनाया 212 रन का स्कोर, सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, 20 ओवर में श्रीलंका 207रन/6विकेट...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (28 फरवरी) को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए केवल यह मैच जीतना पर्याप्त नहीं है। उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड को रनरेट के मामले में पीछे छोड़ना होगा। 

पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। पाकिस्तान के रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रन पर रोकना होगा। यानी पाकिस्तान को 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड का रनरेट +1.390 है। पाकिस्तान का रनरेट -0.461 है। न्यूजीलैंड के 3 और पाकिस्तान के 1 अंक हैं। इंग्लैंड ने शुक्रवार (27 फरवरी) को न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान की उम्मीदें जीवित रखीं। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में बड़े बदलाव किए। बाबर आजम और सैम अयूब जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा। फखर जमान को ओपनिंग का मौका दिया।

साहिबजादा फरहान-फखर जमान की साझेदारी

साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमान को ओपनिंग भेजने से पाकिस्तान को फायदा हुआ। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 गेंद पर 176 रन जोड़े और बड़े स्कोर की नींव रखी। फरहान ने 60 गेंद पर 100 रन बनाए। जमान ने 42 गेंद पर 84 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। उस्मान खान नाबाद 8 रन पाकिस्तान की पारी का सर्वोच्च स्कोर था।

श्रीलंका को 147 के स्कोर पहले आउट करना होगा

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के रनरेट से आगे निकलने के लिए श्रीलंका को 147 के स्कोर पहले आउट करना होगा। ऐसा नहीं कर पाने पर पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो जाएगा। अगर पाकिस्तान ने श्रीलंका को कम स्कोर पर आउट कर दिया तो वह सेमीफाइनल में पहुंचेगा। 

4 फरवरी को पहला सेमीफाइनल कोलकाता में नहीं होगा। यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। सुपर-8 के ग्रुप-1 की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम से उसका मुकाबला होगा। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में है। वेस्टइंडीज और भारत में से एक अन्य टीम अंतिम-4 में पहुंचेगी।