Headlines
Loading...
T20 World Cup 2026: एक ही झटके में 3 टीमें हुईं बाहर, इन टीमों ने किया सुपर-8 के लिए क्वालिफाई, भारत के ग्रुप की सुपर 8 टीम बाकी..

T20 World Cup 2026: एक ही झटके में 3 टीमें हुईं बाहर, इन टीमों ने किया सुपर-8 के लिए क्वालिफाई, भारत के ग्रुप की सुपर 8 टीम बाकी..

टी20 World Cup का रोमांच अब अपने दूसरे राउंड की तरफ बढ़ता दिख रहा है. ऐसे में उससे पहले हलचल भी तेज हो गई है. टूर्नामेंट में कई टीमों के सफर के थमने का सिलसिला शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई में खेले ग्रुप D के मुकाबले के बाद तो एक ही झटके में 3 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बाहर होने वाली तीनों टीमें इसी ग्रुप की रहीं। ऐसा कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली 8 विकेट से जीत के चलते हुआ।

एक ही झटके में 3 टीमें बाहर

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी से अब तक साउथ अफ्रीका ने ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया था. लेकिन, कनाडा को हराने के बाद न्यूजीलैंड के आगे भी क्वालिफिकेशन का मार्क लग गया. ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका ने पहले नंबर पर रहते हुए क्वालिफाई किया तो न्यूजीलैंड ने दूसरे नंबर पर रहकर. ऐसा होने के साथ ही इस ग्रुप की बाकी की 3 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई. ग्रुप D से जिन टीमों के सुपर 8 में पहुंचने का ख्वाब टूट गया, उनमें अफगानिस्तान के अलावा UAE और कनाडा की टीम रही।

वेस्टइंडीज-इंग्लैंड भी सुपर-8 में पहुंची

सुपर-8 के लिए सिर्फ ग्रुप D से ही टीमों के नाम तय नहीं हुए बल्कि उसके अलावा ग्रुप C से भी दो टीमें कन्फर्म हो चुकी हैं. इस ग्रुप से सुपर-8 में जाने वाली दो टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हैं. इनके अलावा बाकी की 3 टीमें- स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल- रेस से बाहर हो गईं. मतलब उनका सफर ग्रुप स्टेज पर ही थम गया.

भारत-श्रीलंका ने भी सुपर-8 के लिए किया क्वालिफाई

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A और ग्रुप B के हालात एक जैसे हैं. इन दोनों ग्रुप से अभी तक सिर्फ 1-1 टीम ने ही सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है. ग्रुप ए से भारत ने जबकि ग्रुप बी से क्वालिफाई करने वाली टीम श्रीलंका है. इन दोनों ग्रुप में हुए कुछ उलटफेर के चलते दूसरी टीम को लेकर इंतजार बढ़ गया है।