T20 World Cup Points Table: अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका डबल सुपर ओवर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन आगे?...
South Africa vs Afghanistan: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA v AFG) के बीच मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर तक चला गया था। दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तानी टीम जीत के करीब जाकर हार गई और दो अहम अंक गंवा दिए।
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ग्रुप D की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दोनों ने अपने-अपने दो मुकाबले जीतकर 4-4 अंक हासिल कर लिए हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+1.919) के चलते न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज है।
साउथ अफ्रीका +1.425 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। वहीं अफगानिस्तान को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है और टीम अभी तक खाता नहीं खोल पाई है।
उसका नेट रन रेट -0.555 है, जिससे उसकी राह और मुश्किल हो गई है। यूएई (-2.763) और कनाडा (-2.850) भी एक-एक मैच हारकर निचले पायदान पर हैं। अब ग्रुप D में आगे के मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं, जहां हर जीत और नेट रन रेट का अंतर सेमीफाइनल की तस्वीर तय करेगा।
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Standings
क्र टीम मैच जीत हार अंक
1* न्यूजीलैंड 2 2 0 4
2* साउथ अफ्रीका 2 2 0 4
3* अफगानिस्तान 2 0 2 0
4* यूएई 1 0 1 0
5* कनाडा 1 0 1 0
South Africa vs Afghanistan मैच में क्या हुआ
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (59 रन, 41 गेंद) और रयान रिकेल्टन (61 रन, 28 गेंद) ने पारी को संभाला और तेज रफ्तार से रन जोड़े। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में डेविड मिलर (नाबाद 20) और मार्को यानसन (16 रन) ने उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम 187 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंच सकी। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई ने अहम विकेट झटके।
जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत विस्फोटक रही। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। हालांकि, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। इब्राहिम जादरान (12 रन) और अजमतुल्लाह ओमरजई (22 रन) ने कुछ योगदान दिया, जबकि अंत में राशिद खान (20 रन) और नूर अहमद (नाबाद 15 रन) ने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान की पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई और मुकाबला टाई हो गया।
अंत में डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका विजई रहा।