Headlines
Loading...
T20World Cup:भारत से लीगमैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो..तो..दोनों फाइनल में पहुंचे तो क्या होगा? गजब फंसे हैं शहबाज शरीफ...

T20World Cup:भारत से लीगमैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो..तो..दोनों फाइनल में पहुंचे तो क्या होगा? गजब फंसे हैं शहबाज शरीफ...

एजेंसी खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से महज कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत का बॉयकॉट करने का जो दांव चला है, उसने खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक ऐसी भूलभुलैया में फंसा दिया है जिसका कोई आसान रास्ता नहीं है। शहबाज शरीफ सरकार ने आदेश दिया है कि टीम टूर्नामेंट तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले ने न केवल आईसीसी को नाराज किया है, बल्कि एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर 8 मार्च को फाइनल में फिर भारत-पाक भिड़ंत हुई, तो पाकिस्तान क्या करेगा?

भारत कैसे पहुंचेगा फाइनल

भारतीय टीम इस समय टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है और खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारत का फाइनल तक का सफर इस प्रकार हो सकता है, भारत अपने ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर आसानी से सुपर-8 में जगह बना लेगा। 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच न होने की स्थिति में भारत को बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे। यहां भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टीमों से हो सकता है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत के टॉप-2 में रहने और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद 90% से ज्यादा है। भारतीय स्पिनर्स और ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों के दम पर भारत सेमीफाइनल की बाधा पार कर 8 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बना सकता है।

पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा फाइनल

भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के बाद पाकिस्तान के लिए डगर बेहद मुश्किल होगी, पाकिस्तान पहले ही भारत को 2 अंक मुफ्त में दे चुका होगा। अब उन्हें अपने ग्रुप के अन्य सभी मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि वे नेट रन-रेट के आधार पर सुपर-8 में जा सकें। सुपर-8 में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराना होगा। यदि वे अपनी बॉलिंग के दम पर सेमीफाइनल जीत लेते हैं, तो वे फाइनल में पहुंच जाएंगे।

शहबाज शरीफ का धमकी भरा जाल

यहीं पर असली पेंच फंसता है। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में पहुंच जाते हैं, तो पाकिस्तान सरकार के सामने दो ही रास्ते होंगे।

फाइनल का भी बॉयकॉट: बिना खेले चैंपियन बनेगा भारत अगर पाकिस्तान सरकार अपने रुख पर अड़ी रहती है और 15 फरवरी की तरह 8 मार्च को भी भारत के खिलाफ खेलने से मना कर देती है, तो आईसीसी के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। नियमों के मुताबिक, पाकिस्तान को डिस्कॉलीफाई या वॉकओवर देना पड़ेगा और टीम इंडिया बिना फाइनल मैच खेले वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा लेगी। यह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का सबसे शर्मनाक पल होगा।

फाइनल खेलना: 15 फरवरी वाले बॉयकॉट का मजाक अगर पाकिस्तान फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हो जाता है, तो पूरी दुनिया में यह सवाल उठेगा कि अगर फाइनल खेल सकते थे, तो 15 फरवरी को लीग मैच क्यों नहीं खेला? इससे शहबाज शरीफ सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी किरकिरी होगी और इसे नौटंकी करार दिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का डर

पाकिस्तान सरकार का यह फैसला पीसीबी की कमर तोड़ सकता है। पीसीबी की 50% से अधिक कमाई आईसीसी से मिलने वाले शेयर से होती है। भारत-पाक मैच रद्द होने से ब्रॉडकास्टर्स को होने वाले करोड़ों के नुकसान की भरपाई आईसीसी पाकिस्तान के हिस्से की राशि काटकर कर सकता है। आईसीसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पीसीबी की सदस्यता भी निलंबित कर सकता है, जैसा कि हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट के साथ हुआ था। पाकिस्तान ने भारत को नीचा दिखाने के चक्कर में खुद को ऐसी जगह ला खड़ा किया है जहां से उनकी हार तय है। या तो वे मैच हारेंगे, या करोड़ों का फंड, या फिर अपनी बची-कुची साख।