U19 World Cup 2026: फाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा; इंग्लैंड टीम से होगी भिड़ंत...
U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार, 4 फरवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है।इस जीत के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है।
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 311 रन का लक्ष्य दिया था। अफगानिस्तान की तरफ से फैसल शिनोजादा ने शानदार 110 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.1 ओवर में सात विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से एरोन जॉर्ज ने शानदार शतकीय पारी खेली।
एरोन जॉर्ज ने खेली शानदार शतकीय पारी
311 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से एरोन जॉर्ज ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने शानदार 115 रन बनाए। एरोन जॉर्ज ने 105 गेंदों में 115 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के भी लगाए। वहीं कप्तान ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी
भारत के लिए जीत का आधार सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी ने रखा। बतौर ओपनिंग वैभव ने ताबड़तोड़ 68 रन की पारी खेली। उन्होंने 68 रन की पारी में नौ चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विहान और त्रिवेदी नाबाद रहे।
फाइनल मैच में इंग्लैंड से भिड़ंत
सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराने के बाद फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा।