डरपोक पाकिस्तान... भारत को हराने की चाह में नहीं लिया सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस, U19 वर्ल्ड कप में पाक की गजब हुई बेइज्जती...
U19 World Cup IND vs PAK: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत की युवा टीम ने पाकिस्तान को गहरा जख्म दिया है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंद दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं पाकिस्तान ना घर का रहा और ना घाट का।
जी हां, इस मैच में पाकिस्तान सिर्फ भारतीय टीम से नहीं हारा, बल्कि बैटिंग करने से पहले जहनी तौर से ही उसने हार मान ली थी।
दरअसल, सेमीफाइनल की लिहाज से देखें तो ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का स्कोर खड़ा किया था। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनानी थी, तो उन्हें ये लक्ष्य 33.3 ओवरों में हासिल करना था। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में ही सरेंडर कर दिया।
'डरपोक' पाकिस्तान को भारत ने हराया
पाकिस्तान के अलावा कोई भी टीम इस मैच में इस लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करने की तरफ भागती, लेकिन पड़ोसी मुल्क तो सिर्फ भारत को हराने के इरादे से उतरा था। खैर, उनका ये मंसूबा भी पूरा नहीं हो सका और साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप से भी पैकअप हो गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान एक विकेट गिरने के बाद अच्छी स्थिति में पहुंच गया था, जहां से वो 33.3 ओवर में मैच जीतने का रिस्क ले सकता था, लेकिन उन्होंने भारत को हराने की चाह में ये चांस नहीं लिया। उनकी इस सोच से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हैरान हैं।
भारत ने 58 रनों से रौंदा
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। टूर्नामेंट में लगातार 5 जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने 253 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाक टीम 194 रनों पर ढेर हो गई। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।