Headlines
Loading...
UP'मदरसों पर बुलडोजर, देवबंद आतंकवाद का अड्डा', सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ने CM योगी को लेकर क्या कहा...

UP'मदरसों पर बुलडोजर, देवबंद आतंकवाद का अड्डा', सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ने CM योगी को लेकर क्या कहा...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता और वरिष्ठ नेता ममलुकुर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के बयानों को घटिया और नफरत फैलाने वाला कहा।साथ ही कहा कि मुसलमानों को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

मौलाना ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों में बार-बार मारपीट और सख्ती की भाषा इस्तेमाल होती है। ये एक समुदाय विशेष को डराने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर मुसलमानों को नमाज पढ़ने तक में पाबंदियों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने अपने सारे मुकदमे वापस ले लिए

मौलाना ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यदि कोई मुसलमान फुटपाथ पर नमाज पढ़ लेता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने ऊपर दर्ज सभी मामलों को वापस ले लिए।

बर्क ने सवाल उठाया कि क्या यही सनातन धर्म की शिक्षा है या फिर सत्ता में होने का विशेषाधिकार? दादरी कांड का उल्लेख करते हुए ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अखलाक की हत्या को दस साल हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने कथित तौर पर आरोपियों के मामले वापस लेने के लिए कोर्ट को पत्र लिखा। इससे सरकार की मानसिकता स्पष्ट होती है।

मदरसों और देवबंद का मुद्दा उठाया

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं और मदरसों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। देवबंद को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जिस स्थान से आजादी की जंग की तहरीक चली, उसे आतंकवाद का अड्डा बताया जा रहा है। बर्क ने कहा कि यदि इन सभी घटनाओं की सूची बनाई जाए तो वह बहुत लंबी हो जाएगी।