UP::सिपाही की पत्नी से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो धमकी देकर जेवर भी लूटे वहीं दो और दुष्कर्म की घटनाएं हुईं...
बकेवर(फतेहपुर)। वर्ष 2020 में बकेवर थाने में तैनात सिपाही की पत्नी का नहाते समय वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिपाही की पत्नी को वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर जेवरात भी ले लिए और जान से मारने की धमकी दे थी।
प्रयागराज के घूरपुर थाने में सिपाही की पत्नी ने 23 दिसंबर 2025 को मकान मालिक रोहित सविता निवासी बकेवर के विरुद्ध दुष्कर्म कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में स्पष्ट किया था कि उसके पति वर्ष 2020 में बकेवर थाने में तैनात थे और बकेवर कस्बा में कमरा लेकर किराए पर रहते थे। नहाते समय मकान मालिक ने चोरी से वीडियो बना लिया और उस वीडियो को प्रचलित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया, और जेवर भी ऐंठ लिए।
बकेवर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव व उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि सिपाही की पत्नी ने प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया था क्योंकि सिपाही का स्थानांतरण हो गया था। आरोपित रोहित सविता को कस्बा के नारायण ढाबा के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इधर, बिल्हौर में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
ककवन पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा। ककवन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में गुलरहा कुरेह गांव निवासी विमल सिंह पुत्र सुघर सिंह फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र, हेड कांस्टेबल विमल कुमार, श्याम सुंदर मौजूद रहे।
घाटमपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि बीती चार फरवरी को वह चारा लेने खेत में जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे जगमोहन ने उसे पकड़ कर गिरा दिया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म की कोशिश की और शोर मचाने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह अपने को बचाकर भागी। आरोप है की पूर्व में भी आरोपित इस तरह की घटना कर चुका है। मामले में साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।