USA vs PAK: अपना हुआ पराया.. पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने टीम के जख्मों पर ठोकी कील, दिया खुला चैलेंज, आज का मैच रोमांचक होगा...
टी20 World Cup 2026: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा मुद्दा बनी हुई है। एक तरफ भारत के खिलाफ बॉयकॉट की नाटक-नौटंकी कर फिर मैच खेलने की खबर से खिल्ली उड़ रही है। दूसरी तरफ अपने खेल को लेकर टीम को बेइज्जती का डबल डोज झेलना पड़ रहा है। यूएसए के कप्तान ने मुकाबले से पहले पाकिस्तान के जख्मों पर कील ठोककर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है
पाकिस्तान का अगला मुकाबला यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी आज खेला जाना है, इससे पहले यूएसए के कप्तान मोहम्मद मोहसिन ने पाकिस्तान पर प्रेशर डबल कर दिया है, जो खुद पाकिस्तान मूल के हैं। उनका जन्म पेशावर में हुआ था और पाकिस्तान के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला है लेकिन अब अमेरिका के कप्तान हैं।
पिछले वर्ल्ड कप में दी थी मात
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम क्रिकेट में नवजात यूएसए से हार गई थी. जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई थी. हमेशा की तरह कप्तान और मैनेजमेंट बदलता नजर आया. इस बार फिर पाकिस्तान के जख्म हरे करने के लिए यूएसए की टीम तैयार है. हालांकि, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले को जीतने के लिए पाकिस्तान ने खूब पापड़ बेले।
क्या बोले यूएसए के कप्तान?
यूएसए के कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, 'पिछली बार हम पाकिस्तान को हरा चुके हैं, कल सारा प्रेशर उन्हीं पर होगा. उम्मीद है कि हम उन्हें फिर से हराएंगे, इस बार और भी बड़े अंतर से. इस वर्ल्ड कप में हमारे पास खोने को कुछ नहीं है. हम बस अपना सफर एंजॉय कर रहे हैं और शुरुआत तो अच्छी हुई है, उम्मीद है कल का मैच और भी शानदार होगा।'
भारत के खिलाफ मैच पर दिया रिएक्शन
भारत के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने कहा, 'हां, वो हार मुश्किल थी, खासकर पहले 15 ओवर के बाद जो हालत बनी थी. लेकिन हमने सिर्फ अच्छी चीजों पर फोकस किया जो उस मैच से मिलीं. हार गए जरूर, लेकिन टीम को बहुत आत्मविश्वास मिला, खासकर गेंदबाजी में. प्रैक्टिस मैचों में हमारी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही थी. बल्लेबाजी हमारी ताकत है, लेकिन पिछले मैच ने गेंदबाजों को भी भरोसा दिया है. आने वाले मैचों में आप देखेंगे, हमारी बॉलिंग में बढ़ते समय के साथ बेहतर हो जाएगी।'