Headlines
Loading...
WPL में दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता कौन बने?...

WPL में दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता कौन बने?...

टाटा डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। वडोदरा में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले 204 रनों के मिले विशाल लक्ष्य को कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने आसान बना दिया। मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

स्मृति मंधाना ने आज की अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर से ऑरेंज कैप छीन ली। उन्होंने साल 2026 के डब्ल्यूपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने और कैप अपने नाम की। टूर्नामेंट के इस सीजन में मंधाना के बल्ले से 377 रन निकले और उन्हें ऑरेंज कैप मिली। साल 2026 के डब्ल्यूपीएल में पर्पल कैप सोफी डिवाइन के नाम रही। गुजरात जायंट्स की शानदार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने इस सीजन 17 विकेट झटके और पर्पल कैप अपने नाम की। हालांकि, उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी और खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन डिवाइन के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह सीजन खास उपबल्धि भरा रहा।

स्मृति मंधाना के लिए साल 2026 बेहद शानदार गुजरा। व्यक्तिगत वजहों से चर्चा में रहने वाली मंधाना ने अब मैदान पर दिखा दिया है कि उनका कोई शानी नहीं है। मंधाना ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ ऑरेंज कैप जीती बल्कि टीम को खिताब जिताकर अपना वर्चस्व दिखाया और मैदान पर उनकी मेहनत और स्मार्टनेस भी देखने को मिली। मंधाना के लिए एक ही साथ प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी एक साथ उठाना वाकई खास पल है। उनकी मेहनत रंग लाई है।

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच- स्मृति मंधाना- 87 रन 41 गेंद

2026 WPL ऑरेंज कैप विनर- स्मृति मंधाना (आरसीबी) 377 रन

2026 पर्पल कैप विनर- सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) -17 विकेट

स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने के साथ ही खास उपबल्धियां भी हासिल की हैं। एक तरफ जहां मंधाना एक डब्लूपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं, उनसे ऊपर सिर्फ नटर सिवर ब्रंट हैं, जिन्होंने 2025 के सीजन में 523 रन बनाए थे, तो अब मंधाना 377 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, सोफी डिवाइन एक डब्ल्यूपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं। इस साल उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं। उनसे आगे सिर्फ अमेला केर और हेली मैथ्यूज हैं, जिन्होंने 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए 18-18 विकेट हासिल किए थे।