W,W,W,W,W...1 ओवर, 1 रन और 5 विकेट, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी20 के इतिहास में कोई नहीं कर पाया है ये कारनामा...
Gede Priandana Took Five Wickets in One Over:टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इंडोनेशिया के गेडे प्रियनदाना जैसा कारनामा बड़े से बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं। प्रियनदाना के नाम सिर्फ 1 ओवर के कारण रिकॉर्ड बुक में दर्ज है।
28 साल के इस पार्ट टाइम तेज गेंदबाज ने बाली में कंबोडिया के खिलाफ 1 ओवर में 1 रन देकर 5 विकेट लिए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले प्रियनदाना पहले गेंदबाज बन गए हैं। एक ओवर में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड उनसे पहले आज तक पुरुष और महिला क्रिकेट में भी कोई गेंदबाज नहीं बना पाया है।
हालांकि, इससे पहले एक ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने किया है, लेकिन 5 विकेट तक कोई भी नहीं पहुंच सका है।
पूरी टीम सिर्फ 1 रन बनाकर हो गई ऑल आउट
इंडोनेशिया ने बाली में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें ओपनिंग बल्लेबाज व विकेटकीपर धर्मा केसुमा 110 रन बनाकर नॉटआउट रहें. लक्ष्य का पीछा करते हुए कंबोडिया ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन बना लिया. इसके बाद कप्तान ने 16वें ओवर के लिए गेडे प्रियनदाना को गेंद थमा दी. इंडोनेशिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने वाले प्रियनदाना इस मैच में 6 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, लेकिन गेंद मिलने पर उन्होंने तहलका मचा दिया. गेडे ने पहली तीन गेंद पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चानथोयून रथानक को आउट करके हैट्रिक लगाई. इसेक बाद एक गेंद खाली गई, फिर उन्होंने मोंगदारा सोक और पेल वेन्नक को आउट कर दिया. कंबोडिया की पूरी टीम सिर्फ 1 रन बनाकर 107 रन पर सिमट गई. इस जादुई स्पेल के दौरान गेडे की गेंद पर इकलौता रन वाइड से बना था।
टी20 इंटरनेशनल में 1 ओवर में 4 या ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेडे प्रियनदाना (इंडोनेशिया) ने कंबोडिया के खिलाफ 2025 में 5 विकेट लिए ।।
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में 4 विकेट लिए ।।
राशिद खान (अफगानिस्तान) ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 4 विकेट लिए ।।
र्टिस कैंफर (आयरलैंड) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट लिए ।।
जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में 4 विकेट लिए ।।