कहीं ZIM के खिलाफ मैच से पहले ही बाहर न हो जाए टीम इंडिया, SA vs WI मैच पर टिकी सबकी नजर, जानें कब होगा ये मैच...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, जहां लीग स्टेज की चारों टॉपर टीम खेल रही है। खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की राह अब बहुत मुश्किल हो गई है। एक समीकरण ये बन रहा है कि कहीं भारत अपने अगले ही मैच से पहले सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर न हो जाए। हम यहां वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बात कर रहे हैं, जिसके नतीजे पर सभी की नजरें टिकी हैं।
WI vs SA मैच से कैसे बदलेगा समीकरण?
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले मैच में 76 रनों से हराया. इस बड़ी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है. वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया, जिससे उनका नेट रन रेट +5.350 हो गया है।
अब सूर्यकुमार यादव एंड टीम को अपने अगले दोनों मैच जीतने हैं. पहला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ है, लेकिन इससे पहले होने वाले वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।
अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो मानों भारत सुपर-8 से बाहर हो जाएगा. क्योंकि इस स्थिति में अगर वेस्टइंडीज भारत से तीसरा मैच हार भी जाए और भारत दोनों मैच जीत भी जाए तो दोनों के 4-4 अंक रहेंगे, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज बहुत आगे हैं. दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मैच 1 मार्च को जिम्बाब्वे के साथ है, जिसमें अगर दक्षिण अफ्रीका जीत गई तो उनके भी 4 अंक हो जाएंगे और उनका नेट रन रेट भी बेहतर है।
कब है WI vs SA मैच?
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच गुरुवार, 26 फरवरी को है. ये मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. इसी ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था. भारत चाहेगा कि दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को भी हरा दे।
हालांकि अगर वेस्टइंडीज टीम जीत भी गई तो भी आधिकारिक रूप से टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं होगी, लेकिन उनका आगे जाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।