यूपी के 1.5 करोड़ युवाओं को टैबलेट देगी योगी सरकार, 26 लाख बेटियों को दे रही है 25 हजार की राशि...
लखनऊ राज्य ब्यूरो। योगी सरकार राज्य के हर वर्ग को लगातार सौगात दे रही है। सोमवार (30 मार्च) को सीएम योगी ने करीब 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसके अलावा सीएम योगी ने राज्य के 28 लाख से ज्यादा छात्रों के खातों को डीबीटी के माध्यम से 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृति भी ट्रांसफर की। जिससे छात्रों के चेहरे खिल उठे. अब सीएम योगी ने राज्य के 1.50 करोड़ युवाओं को टैबलेट की सौगात देने का एलान किया है।
बिना भेदभाव छात्रों को मिल रहा लाभ
सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब सेवा संवेदन का हिस्सा बनती है किसी भी सरकार का लक्ष्य व्यक्ति नहीं, जाति नहीं संप्रदाय नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास होता है तो उसका नतीजा इसी रूप में होता है। जो बिना भेदभाव के भी समुदायों को उस स्कॉलर स्कीम के साथ जोड़ता है।
सीएम योगी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, जनजाति के सत प्रतिशत छात्रों के लिए पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए, सामान्य वर्ग के अति गरीब छात्रों के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की पढ़ाई के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो उन्हें स्कॉलरशिप समय पर मिल सके। सरकार की मंशा पहले ही दिन से थी, हमने पहले ही दिन से इस कार्रवाई को बढ़ाने की कोशिश की लेकिन बहुत खामियां थी। 2016-17 में सपा सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को स्कॉलरशिप ही नहीं दी।
67 लाख छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि स्कॉरशिप नही देना का मतलब क्योंकि तब तक उन्होंने प्रदेश को इतना नोंच डाला था, इतना लूट डाला था कि प्रदेश के खाते में पैसा ही नहीं था। जो पैसा केंद्र सरकार से एससी, एसटी के स्कॉलरशिप के लिए आया था, उस पैसे को सपा के दूसरे कार्यों के लिए डायवर्ट कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में हमारी सरकार आई हो हमने 2017-18 के साथ-साथ हमने 2016-17 के छात्रों को भी स्कॉलरशिप देनी पड़ी।
सीएम योगी ने कहा कि एससी, एसटी वर्ग के छात्र हों, पिछड़े वर्ग की छात्र हों, सामान्य वर्ग के गरीब छात्र हों या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र. ऐसे 67 लाख छात्र-छात्राओं को स्कॉरशिप की इस स्कीम का लाभ मिल रहा है।
बेटियों को मिल रहा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ
इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना में 2026-27 के लिए 525 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सीएम ने कहा कि बेटी के जन्म लेने से लेकर के स्नातक तक की पढ़ाई के लिए भी मुख्यमंत्री सुमंगला योजना चलाई है। जिससे 26 लाख बेटियां इस योजना का लाभ उठा रही हैं, जिसमें 25 हजार रुपये छह चरण में बेटी के खातों में पहुंचते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि नए बजट में भी इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने नए बजट में कई प्रावधान किए हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद इन सभी में 500 क्षमता की छात्रावास के लिए पैसा दिया जा रहा है।
1.5 करोड़ छात्रों को मिलेगा टैबलेट
सीएम योगी ने कहा कि दो करोड़ नौजवानों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट दिए जा रहे हैं. जिसमें 50 लाख छात्रों को टैबलेट मिल चुका है. जबकि डेढ़ करोड़ युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे. जिसके के लिए 2375 करोड़ रुपये इस बार के बजट में दिए गए हैं. जिससे जल्द छात्रों को टैबलेट दिया जाएगा।