Headlines
Loading...
धुरंधर 2 के वो 10 डायलॉग्स जो दर्शकों के दिलों पर छाया, हर सीन पर बजी तालियां...

धुरंधर 2 के वो 10 डायलॉग्स जो दर्शकों के दिलों पर छाया, हर सीन पर बजी तालियां...

केसरी न्यूज 24 डेस्क फिल्म व मनोरंजन Dhurandhar 2 Best Dialogues: जब कोई फिल्म सिर्फ एक्शन से नहीं, बल्कि अपने डायलॉग्स से भी थिएटर हिला दे, तो समझ लीजिए मामला बड़ा है। धुरंधर: द रिवेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां हर सीन के साथ डायलॉग्स भी लोगों के दिल और दिमाग पर छा रहे हैं। 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और आर माधवन की जोड़ी ने जबरदस्त असर छोड़ा है। फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि ऐसे-ऐसे डायलॉग्स हैं जिन पर दर्शक सीटियां और तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

ये हैं फिल्म के वो 10 दमदार डायलॉग्स

* "इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा।"
* "बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता।"
* "मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है।"
* "हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज है लड़ना।"
* "इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा।"
* "अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा।"
* "जिंदा रखके तड़पाने में जो मजा है वो मौत में कहां !"
* "ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।"
* "रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है।"
* "हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने खुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा।"

डायलॉग्स ने फिल्म को बनाया और स्पेशल

इन डायलॉग्स ने फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. बदले, जासूसी और देशभक्ति के इमोशन को इन लाइनों ने एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है।