Headlines
Loading...
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बने भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन रोहित को पछाड़कर बने नंबर-1...

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बने भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन रोहित को पछाड़कर बने नंबर-1...

मुंबई खेल ब्यूरो। ओपनर बल्लेबाज/विकेटकीपर संजू सैमसन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेली। वह सिर्फ 11 रनों से शतक से चूके। सैमसन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 42 गेंदों में 89 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले। उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा का एक जबर्दस्त रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। और नया कीर्तिमान बनाने के लिए अभी फाइनल मैच खेलना बाकी है।

सैमसन एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। वह मौजूदा टूर्नामेंट में चार मैचों में 16 सिक्स ठोक चुके हैं। और अभी फाइनल मैच खेलना बाकी है।वहीं, रोहित ने 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबलों में 16 छक्के जमाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलिवदा कह दिया था। वह टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं।

सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष पर न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन हैं। उन्होंने 8 मुकाबलों में 20 सिक्स उड़ाए हैं। एलन ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में ऐतिहासिक जड़ा था, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के रहे। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक था। 

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदने के बाद फाइनल में एंट्री की। एलन के बाद सबसे ज्यादा सिक्स वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर के बल्ले से निकले। उन्होंने सात मैचों में 19 छक्के उड़ाए। पाकिस्तान के साहिबाजा फरहान (7 मैचों में 18 सिक्स) तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज सुपर-8 से बाहर हुए।

एक T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय

16 - संजू सैमसन (2026)

15 - रोहित शर्मा (2024)

15 - शिवम दुबे (2026)

14 - ईशान किशन (2026)

14 - हार्दिक पांड्या (2026)

12 - युवराज सिंह (2007)

11 - तिलक वर्मा (2026)

मैच की बात करें तो सैमसन की तूफानी पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का स्कोर बनाया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है। सैमसन ने 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने ईशान किशन (18 गेंदों में 39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 और शिवम दुबे (25 गेंदों में 43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या (12 गेंद में 27 रन, तीन चौके, दो छक्के) और तिलक वर्मा (सात गेंद में 21 रन, तीन छक्के) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। भारत की पारी में 19 छक्के लगे जो टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।