भारत से टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद न्यूजीलैंड की नई टीम का ऐलान, 8 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानें कौन बना SA के खिलाफ कप्तान...
NZ vs SA : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम से 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से अपनी अगली घरेलू सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया है.इस टीम से उन 8 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा थे. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टिम सीफर्ट फिल एलन को भी बाहर कर रास्ता दिखाया गया है.
दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का आगाज 15 मार्च से होने वाला है, जो 25 मार्च तक खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी एक बार फिर से मिचेल सेंटनर को दी गई है, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम से न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूजीलैंड की नई टीम का हुआ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर एक मजबूत टीम को लीड करने के लिए तैयार हैं. इसमें हाल ही में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के आठ खिलाड़ी शामिल हैं. यह टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित की गई है. भारत में वर्ल्ड कप से कई खिलाड़ी वापस आ रहे हैं, इसलिए ब्लैक कैप्स ने फाइनल तक पहुंचने के बाद वर्कलोड मैनेज करने के लिए एक बड़ी टीम चुनी है
इस टीम से 8 उन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा था. न्यूजीलैंड स्क्वाड से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मैट हेनरी, जैकब डफी शामिल हैं.
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेट कीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी.इन खिलाड़ियों को मिला मौका
कप्तान मिचेल सेंटनर को टी वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की कोशिश पर पूरा गर्व है. टॉप-ऑर्डर बैट्समैन केटीन क्लार्क निक केली, स्पिनर जेडन लेनोक्स के साथ सीरीज के लिए चुने गए हैं, क्लार्क लेनोक्स को सिर्फ चौथे पांचवें मैच के लिए चुना गया है. क्लार्क को एक शानदार डोमेस्टिक सीजन के बाद टीम में शामिल किया गया है, जहां उन्होंने 431 रन बनाकर सुपर स्मैश रन चार्ट में टॉप किया था, जिससे नॉर्दर्न ब्रेव को टाइटल जीतने में मदद मिली थी.
वर्ल्ड कप टीम के कई खिलाड़ी धीरे-धीरे सीरीज में खेलेंगे. डेवोन कॉनवे पहले तीन मैचों में खेलेंगे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन दूसरे तीसरे गेम के लिए उपलब्ध हैं. काइल जैमीसन, जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, बेन सियर्स ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध हैं. कॉनवे के जाने के बाद डेन क्लीवर आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगेन्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I - बे ओवल, टॉरंगा, 15 मार्च
दूसरा T20I - सेडन पार्क, हैमिल्टन, 17 मार्च
तीसरा T20I - ईडन पार्क, ऑकलैंड, 20 मार्च
चौथा T20I - हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन, 22 मार्च
पांचवां T20I - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च, 25 मार्च ।।