Headlines
Loading...
अवैध इश्क में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जॉच जारी...

अवैध इश्क में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जॉच जारी...

छत्तीसगढ़, क्राइम न्यूज। रायपुर के खरोरा क्षेत्र से एक सनसनी मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की क्रूर हत्या कर दी. आरोपियों ने इस वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्क जांच और साक्ष्यों ने सारी साजिश को बेनकाब कर दिया.मृतक किशोर सारथी की पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार लोग अब पुलिस हिरासत में हैं।

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब किशोर को बहकाकर एक सुनसान जगह पर लाया गया और थार वाहन से उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या की गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में प्रेम संबंधों से जुड़ी साजिश का खुलासा हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई?

शनिवार को थाना खरोरा में भागवत सारथी ने सूचना दी कि उनके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस ने धारा 103(1) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि मृतक किशोर की पत्नी का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से अवैध संबंध था. इस रिश्ते की जानकारी किशोर को हो जाने के बाद दंपति में लगातार विवाद होते थे. इसी विवाद से परेशान पत्नी ने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई वारदात

योजना के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी ने किशोर को बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया भेज दिया. इसी दौरान खरोरा-रायपुर मार्ग पर पहले से छिपे आरोपियों ने थार वाहन से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही किशोर की मौत हो गई. जांच में स्पष्ट हो गया कि यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. पुलिस ने धारा 61(2) भा.न्या.सं. भी जोड़ दी।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गहराई से जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल थार वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।