Headlines
Loading...
9 ODI, 8 T20I और 5 टेस्ट : इंडिया का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज-श्रीलंका समेत 4 देशों से भिड़ंत; कब शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जानें...

9 ODI, 8 T20I और 5 टेस्ट : इंडिया का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज-श्रीलंका समेत 4 देशों से भिड़ंत; कब शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जानें...

लखनऊ, खेल ब्यूरो। भारतीय क्रिकेट टीम के साल 2026-27 के घरेलू शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे का सामना अपने घर पर इस साल करेगी। वहीं 2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत का दौरा करेगी। भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। यानी रोहित और विराट के फैंस के लिए यह गुड न्यूज होने वाली है।

भारतीय टीम सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक कुल 9 वनडे, 8 टी20 इंटरनेशनल और पांच टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले आईपीएल के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान का सामना करना है जून में, जिसका शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका था। फिर इसके बाद भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। फिर सितंबर से टीम इंडिया का होम सीजन शुरू होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

क्र.सं. दिन तारीख समय(IST) मैच स्थान

* 1 रविवार 27-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) तिरुवनंतपुरम
* 2 बुधवार 30-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) गुवाहाटी
* 3 शनिवार 03-अक्टूबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) न्यू चंडीगढ़
* 4 मंगलवार 06-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे पहला टी20 (1st T20I) लखनऊ
* 5 शुक्रवार 09-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20 (2nd T20I) रांची
* 6 रविवार 11-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20 (3rd T20I) इंदौर
* 7 बुधवार 14-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे चौथा टी20 (4th T20I) हैदराबाद
* 8 शनिवार 17-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे पांचवां टी20 (5th T20I) बेंगलुरु

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्र.सं. दिन तारीख समय(IST) मैच स्थान

* 1 रविवार 13-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) दिल्ली
* 2 बुधवार 16-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) बेंगलुरु
* 3 शनिवार 19-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) अहमदाबाद
* 4 मंगलवार 22-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे पहला टी20 (1st T20I) राजकोट
* 5 गुरुवार 24-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20 (2nd T20I) कटक
* 6 रविवार 27-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20 (3rd T20I) पुणे

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल

क्र.सं. दिन तारीख समय(IST) मैच स्थान

* 1 रविवार 03-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) कोलकाता
* 2 बुधवार 06-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) हैदराबाद
* 3 शनिवार 09-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) मुंबई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्ड्रर गावस्कर ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल

क्रम संख्या दिनांक (से) दिनांक (तक) समय(IST) मैच स्थान

* 1 गुरुवार, 21-जनवरी-27 सोमवार, 25-जनवरी-27 सुबह 9:30 बजे पहला टेस्ट नागपुर
* 2 शुक्रवार, 29-जनवरी-27 मंगलवार, 02-फरवरी-27 सुबह 9:30 बजे दूसरा टेस्ट चेन्नई
* 3 गुरुवार, 11-फरवरी-27 सोमवार, 15-फरवरी-27 सुबह 9:00 बजे तीसरा टेस्ट गुवाहाटी
* 4 शुक्रवार, 19-फरवरी-27 मंगलवार, 23-फरवरी-27 सुबह 9:30 बजे चौथा टेस्ट रांची
* 5 शनिवार, 27-फरवरी-27 बुधवार, 03-मार्च-27 सुबह 9:30 बजे पांचवां टेस्ट अहमदाबाद ।।