Headlines
Loading...
BAN vs PAK 3rd ODI Match :: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर जीता मैच, सीरीज 2-1 से की अपने नाम...

BAN vs PAK 3rd ODI Match :: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर जीता मैच, सीरीज 2-1 से की अपने नाम...

स्पोर्ट्स एजेंसी डेस्क, लखनऊ। 
BAN vs PAK 3rd ODI Live: बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान को 11 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तंजीद हसन के 107 रनों की पारी के दम पर 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। 

पाकिस्तान की तरफ से सलमान अली अगा ने भी शतक जमाया और 106 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तानी टीम 279 रनों पर ही ढेर हो गई।