वैभव सूर्यवंशी की मेहनत रंग लाई, टीम इंडिया में एंट्री की डेट फाइनल... पास कर ली BCCI की अग्नि-परीक्षा...
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले के दम पर आईपीएल और भारतीय अंडर-19 टीम के लिए सफलता हासिल की। बाएं हाथ के ओपनर ने कुछ ही समय में अपना खास मुकाम बना लिया है और काफी लोग तो उन्हें भारत की टी20 टीम में भी शामिल करने की मांग कर रहे थे।
हालांकि, एक खास नियम के कारण BCCI की चयन समिति चाहकर भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को टीम इंडिया में नहीं चुन सकती थी लेकिन अब इस खिलाड़ी ने सफलता हासिल कर ली है और नेशनल टीम में चुने जाने का पात्र हो गया है।
भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) हुए खेलने के पात्र
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी की उम्र (Vaibhav Suryavanshi's age) 14 साल थी, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त नहीं थी। साल 2020 में ICC ने न्यूनतम उम्र का नियम लागू किया था, जिसके तहत किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। इसी वजह से वैभव अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में चुने जाने के पात्र नहीं थे, क्योंकि उनकी एज न्यूनतम उम्र से एक साल कम थी। हालांकि, अब वैभव ने यह बाधा भी पार कर ली है।
27 मार्च यानी आज वैभव सूर्यवंशी का 15वां जन्मदिन (Vaibhav Suryavanshi's birthday) है। इस तरह वो अब 15 साल के हो गए हैं, जो उन्हें ICC के नियम के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के पात्र बनाता है। अब उम्र के कारण वैभव के चयन को नहीं रोका जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही हमें यह खिलाड़ी किसी न किसी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए धमाका करता हुआ नजर आएगा। माना जा रहा है कि इस साल होने वाले एशियन गेम्स या फिर किसी अन्य द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए BCCI द्वारा वैभव को मौका दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए आगे के रास्ते खुल जाएंगे।
15वें जन्मदिन के साथ ही टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी हुए एलिजिबल
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले किसी भी खिलाड़ी के डेब्यू के लिए कोई न्यूनतम उम्र नहीं थी। हालांकि, बाद में ICC ने नियम लागू कर दिया। पाकिस्तान के हसन रजा, जिन्होंने 1996 से 2005 के बीच सात टेस्ट और 16 वनडे खेलें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड रखते हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना टेस्ट डेब्यू तब किया जब उनकी उम्र 14 साल और 227 दिन थी।
वहीं, टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने अपना पदार्पण 16 साल 205 दिन की उम्र में किया था। हालांकि, अब उनका यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अगले डेढ़ साल में तोड़ सकते हैं। वैभव ने जिस तरह से आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरी है, जल्द ही उनका इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू देखने को मिल सकता है।
IPL 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं वैभव सूर्यवंशी
15वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (Vaibhav Suryavanshi's IPL Team)के साथ किया, क्योंकि वो इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 35 गेंदों में सेंचुरी बनाकर किसी भी भारतीय द्वारा लीग में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। उन्होंने यह कारनामा गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ किया था, जिसका गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत था लेकिन वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के आगे किसी की भी ना चली।
वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन के कारण ही राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल के 19वें सीजन के लिए रिटेन किया। इस बार वैभव पर थोड़ा ज्यादा जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उन्हें बतौर ओपनर सभी मैचों में मौका मिलने की उम्मीद है। संजू सैमसन के जाने के बाद, सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलानी होगी। देखना होगा कि वैभव उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं।