लालबहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री से आज बारहसिंहा का सींग हुआ बरामद...
वाराणसी, ब्यूरो। आज लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार को एक विदेशी यात्री से बारहसिंहा का सींग बरामद किया गया है।
सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया है। बाबतपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बारहसिंहा का सींग बरामद होने की सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची थी। यात्री बैंकाक जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था।
शेष खबर अपडेट जारी है ::