ढाई साल बाद जेल से बाहर आया नासिर-जुनैद हत्याकांड का आरोपी मोनू मानेसर, बुलेट प्रूफ जैकेट और एस्कॉर्ट से किए गए सेफ्टी के इंतजाम
राजस्थान हाईकोर्ट ने नासिर और जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोप मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर को रिहा कर दिया। गुरुग्राम के मानेसर निवासी मोनू पिछले ढाई सालों से सेवर जेल में बंद था। जिसके बाद शनिवार शाम उन्हें रिहा किया गया.हालांकि उनकी हत्या ना कर दी जाए इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए।
हरियाणा से बड़ी संख्या में गौसेवल मोनू को लेने सेवर जेल पहुंचे. यहां से उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया और पुलिस की कई गाड़ियों ने उनकी कार को एस्कॉर्ट किया। लोगों को डर था कि कहीं रास्ते में उसकी हत्या ना कर दी जाए, जिसके कारण सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए।
क्या है पूरा मामला?
मोनू गोरक्षक और बजरंग दल से जुड़े रहे हैं. उन पर 2023 में नासिर और जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोप था. जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था, अब हाइकोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई है. यह मामला तब तूल पकड़ा जब फरवरी 2023 में राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गांव के निवासी नासिर और जुनैद अचानाक लापता हो गए. 15 फरवरी को उनके परिजनों ने गोपालगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, उनका आरोप था कि दोनों को किडनैप किया गया। इस घटना के अगले दिन 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई कार मिली, उसमें दो कंकाल थे। इनकी जब जांच की गई तो पता चला कि ये नासिर और जुनैद के कंकाल हैं।
कौन है मोनू मानेसर?
नासिर और जुनैद की मौत का आरोप हरियाणा के गोरक्षकों पर लगा. इस घटना में मोनू मानेसर का नाम सबसे आगे आया, राजस्थान पुलिस द्वारा 8 आरोपियों की तस्वीरें जारी कीं. हालांकि शुरुआत में मोनू का नाम नहीं था, लेकिन 6 जून को चार्जशीट में उनका नाम जोड़ा गया. इस लिस्ट में रिंकू सैनी, गोगी, मोनू राणा और अनिल मुलथाना का भी नाम था।
हालांकि हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर 2023 को मोनू को गिरफ्तार किया और राजस्थान को सौंप दिया। मोनू पर नासिर और जुनैद के अलावा कई अन्य मामले हैं। पटौदी की बाबरशाह कॉलोनी में 6 फरवरी 2023 को दो समुदायों में झड़प हुई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे, एक को गोली लगी थी. मोनू पर गोली चलाने का भी आरोप है। इसके पहले नूंह से भी जुड़े मामले में भी नाम जोड़ा गया था. हालांकि मोनू खुद को एक सच्चा गौरक्षक बताते हैं।