'लूज शॉट खेलना बंद करो,' अभिषेक शर्मा पर फूटा पूर्व भारतीय खिलाड़ीयो का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी खोटी, कहा जिम्मेदार बनो...
Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक नहीं चला है। पहले वह अपने शुरुआती तीन मैच में हैट्रिक डक पर आउट हुए। वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला, जब टीम इंडिया 196 रनों का पीछा कर रही थी, अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीदें थीं। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पर भड़का है और उनकी शॉट सिलेक्शन की आलोचना की है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ीयो ने उठाए सवाल
भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, यशपाल शर्मा, मनोज तिवारी ने अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए कहा "वह इतने कम समय में स्टार बन गया है। लेकिन अगर उसे सुपरस्टार बनना है तो उसे टीम को मैच जिताने होंगे। भारत में बहुत प्रतिस्पर्धा है, कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। इसलिए अभिषेक को आगे रहने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि कोच और टीम मैनेजमेंट उससे नाराज हैं, और उसे अगले मैच में बाहर कर देंगे, उसे वह आजादी मिली है।
तिवारी ने शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए आगे कहा "जब आप अपने विकेट की कीमत नहीं लगाते तो आप ऐसे ही लूज शॉट खेलते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने का अभिषेक शर्मा के पास अच्छा मौका था, लेकिन उसका दिन खराब था। उसने फील्डिंग के दौरान 2 कैच भी छोड़े। अभिषेक के पास गुण है कि अगर वह 3,4 गेंदें डॉट भी खेलेगा तो वह उसकी भरपाई कर सकता है।
अहम मैच में फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में फ्लॉप हुए थे। उन्होंने 10 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली और आउट होकर पवेलियन लौट गए, अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके भी लगाए। हालांकि अकील हुसैन की फिरकी गेंदबाजी में वह फंस गए। भारतीय टीम ने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दमपर मैच अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।