Headlines
Loading...
यूपी में बहू को 'ससुर ने जबरन निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाई राख', बहू बोली- फिर मुझे पूजा में भी बैठाया गया, मेरे साथ अमानवीय हरकत की गई..

यूपी में बहू को 'ससुर ने जबरन निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाई राख', बहू बोली- फिर मुझे पूजा में भी बैठाया गया, मेरे साथ अमानवीय हरकत की गई..

बड़ी खबर :: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हाई प्रोफाइल परिवार का चौकाने वाला मामला सामने आया है। नई नवेली बहू ने अपने परिवार के ऊपर ऐसा आरोप लगाया कि हर कोई हैरान रह गया। इस घटना ने न सिर्फ रिश्ते बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया। बहू ने ससुर पर आरोप लगाया कि घर पर निर्वस्त्र कर पूजा करवाई गई और मारपीट की गई। जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस भी सुनकर हैरान रह गई। हालांकि, पुलिस ने बहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अभी शादी को 2 साल ही हुए थे। कानपुर का यह परिवार काफी रसूख और हाई प्रोफाइल है। लड़की के पिता ने शादी के लिए 5 करोड़ रुपए का दहेज भी दिया था। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पहले परिवार के बीच काफी समझौते का प्रयास किया गया लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस तक पहुंच गया।

शादी 6 मार्च 2024 को कानपुर के रहने वाले कौतुक मिश्रा से हुई थी। कौतुक का परिवार कानपुर का काफी प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार है। शहर में उनकी काफी बड़ी सर्राफा की दुकान है। कौतुक की नई नवेली दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद जब ससुराल गई तो सास ने आधी रात करीब 12 बजे घर में पूजा-पाठ शुरू किया और कहा गया कि इस पूजा में तु्म्हें भी शामिल होना है। 

लेकिन जब पूजा में शामिल होने गई, तो वहां देखकर हैरान रह गई. क्योंकि वहां पर सब निर्वस्त्र होकर पूजा-पाठ कर रहे थे। जब मैने इसका विरोध किया तो जबरन मेरे पति और ससुर ने मिलकर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। वह इसके बाद ससुर ने कमरे के अंदर मुझे बंद कर बिना कपड़ों के ही मेरे शरीर पर राख लगाया और नग्न अवस्था में पूजा में मुझे जबरदस्ती बैठाया। 

आगे महिला ने बताया कि इसके बाद मेरे साथ मारपीट भी की गई। मैंने इस घटना की जानकारी अपने मायके को दी। मायके से मेरे भाई ने मुझे अपने घर बुला लिया। इस दौरान ससुराल वाले दहेज की भी मांग करते रहे। महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ 6 धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामला चाहे जो भी हो, लेकिन महिला के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसके जवाब का हर किसी को इंतजार है।